Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में BJP ने घोषित किए 30 मंडल अध्यक्ष, चांदनी चौक से बनी चारु सोनी; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 09:44 AM (IST)

    दिल्ली भाजपा के संगठन चुनाव में 30 मंडल अध्यक्षों के नामों का ऐलान हुआ है। चुनाव अधिकारी महेंद्र नागपाल ने बताया कि संगठनात्मक रायशुमारी के बाद इन अध्यक्षों का चयन हुआ है। इनमें पांच महिलाएं और सात अनुसूचित जाति के सदस्य हैं। बल्लीमारान मंडल की अध्यक्ष चारु सोनी बनी हैं जबकि ब्रह्मपुरी मंडल से मनीष उपाध्याय और रामनगर ईस्ट मंडल से सुषमा दबकू को अध्यक्ष चुना गया है।

    Hero Image
    भाजपा ने 30 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के चल रहे संगठन चुनाव में 30 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी महेंद्र नागपाल ने की है। इन अध्यक्षों का चयन भाजपा में संगठनात्मक रायशुमारी के बाद किया गया है। इससे पूर्व भी भाजपा 203 से अधिक मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के अनुसार, जल्द ही शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा दिल्ली के 256 के मंडल अध्यक्ष है।

    भाजपा के अनुसार, 30 में से पांच महिलाएं मंडल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुई है। जबकि सात मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति समाज के हैं। भाजपा के चांदनी चौक जिले से बल्लीमारान मंडल की अध्यक्ष चारु सोनी को बनाया गया है। जबकि उत्तर-पूर्व जिले के ब्रह्मपुरी मंडल से मनीष उपाध्याय, नवीन शाहदरा के रामनगर ईस्ट मंडल से सुषमा दबकू को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- BJP Delhi ने राजधानी में 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, युवाओं और महिलाओं को मिली जिम्मेदारी