Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP Delhi ने राजधानी में 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, युवाओं और महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 03 May 2025 10:33 PM (IST)

    भाजपा दिल्ली ने 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें 33 महिलाएं और 39 अनुसूचित जाति के नेता शामिल हैं। युवा नेताओं को प्रमुखता दी गई है। प्रत्येक मंडल से एक-एक प्रतिनिधि चुना गया है जो जिला अध्यक्ष चुनाव में भाग लेंगे। शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा जल्द होगी।

    Hero Image
    बूध समितियों के बाद दिल्ली भाजपा ने 256 में से 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

    राज्य ब्यूरो, जागरण.नई दिल्लीः बूध समितियों के बाद भाजपा ने 256 में से 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। शेष 52 अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र होगी। इस बार मंडलों की कमान युवा नेताओं के हाथ में दी गई है। इससे पार्टी को युवा नेतृत्व को आगे बढा़ने में मदद मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुसूचित जाति के 33 और अनुसूचित जनजाति के एक नेता को मिली जिम्मेदारी

    दिल्ली भाजपा में संगठनात्मक चुनाव के लिए पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने शनिवार रात मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी की। इसमें 33 महिलाओं को मंडलों की कमान दी गई है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के 39 नेता मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

    अनुसूचित जनजाति से संबंधित एक नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा ने पिछले माह मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए रायशुमारी कराई थी। पर्यवेक्षक की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष, संबंधित सांसद, विधायक, पार्षद, वहां रहने वाले पदाधिकारियों ने लिखित सुझाव दिए थे। उसके आधार पर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट दी गई थी।

    रायशुमारी के आधार पर 204 मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार की गई

    महेंद्र नागपाल ने कहा कि भाजपा संगठन निर्माण को पर्व के रूप में मनाती है। पार्टी में संगठन निर्माण की एक स्वस्थ परंपरा है। उसी का पालन करते हुए 35 से 45 वर्ष आयु के कार्यकर्ताओं को चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया।

    रायशुमारी के आधार पर 204 मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार की गई है। शेष मंडल अध्यक्षों के नाम पर चर्चा के बाद सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा, अधिकांश मंडल अध्यक्ष 35 से 45 आयु वर्ग के हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

    मंडल अध्यक्षों के साथ ही मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई है। प्रत्येक मंडल से एक प्रतिनिधि का चयन किया गया है। प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे। शीघ्र ही जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: 'बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए होंगे मजबूर', स्कूल फीस एक्ट की तारीफ में बोलीं CM रेखा गुप्ता