Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात के वक्त घर में घुस आया 'बिल्ली', महिला के साथ जबरन किया ये काम

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Fri, 15 Dec 2017 04:00 PM (IST)

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि आठ दिसंबर की रात को वह घर पर थी। इसी दौरान रात को गांव भाड़ावास निवासी बिल्ली उर्फ राहुल घर में घुस आया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया।

    रात के वक्त घर में घुस आया 'बिल्ली', महिला के साथ जबरन किया ये काम

    रेवाड़ी [जेएनएन]। रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिल्ली उर्फ राहुल घर में घुस आया

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि आठ दिसंबर की रात को वह घर पर थी। इसी दौरान रात को गांव भाड़ावास निवासी बिल्ली उर्फ राहुल घर में घुस आया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

    परिजनों को दी जानकारी 

    महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तथा पुलिस को शिकायत दी गई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

    यह भी पढ़ें: आंटी कहा तो भड़क गई नर्स, बुला ली पुलिस, आगे क्या हुआ...पढ़ें खबर

    यह भी पढ़ें: महिला को घर बुलाकर ट्रक ड्राइवर ने किया ये काम, और फिर सामने आया सच

    comedy show banner
    comedy show banner