विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Party: कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा? जानिए पार्टियों के नाम और जरूरी शर्तें, नियम

By Shyamji TiwariEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 10 Apr 2023 09:54 PM (IST)

National Political Party In India 10 पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया ...और पढ़ें

कैसे मिलता है किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
कैसे मिलता है किसी दल को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 10 पहले अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वह राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक इसकी घोषणा नहीं की थी। आखिरकार सोमवार यानी 10 अप्रैल को निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया।

3 दलों से छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

AAP को राष्ट्रीय दल का दर्जा देने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज मिलने पर ट्वीट किया है।

केजरीवाल बोले- किसी चमत्कार से कम नहीं

केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए ये है शर्त

खास बात है कि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ नियम और मापदंड है। अगर कोई भी पार्टी इन नियमों का पालन करती है और मापदंड को पूरा करती है तो निर्वाचन आयोग उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देता है। राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए कई प्रकार की शर्तें होती हैं, जिसमें से कम से कम एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है

  • अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  • अगर कोई दल 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  • अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।
  • अगर कोई भी पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

देश में कुल राष्ट्रीय पार्टियां-

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • आम आदमी पार्टी (AAP)
  • भारती राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM)
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)