Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमो भारत स्टेशन से बेहतर होगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी, मिनी इलेक्ट्रिक बसों से अब आसानी से पहुंच पाएंगे घर

    Updated: Tue, 06 May 2025 06:00 AM (IST)

    दिल्ली में नमो भारत स्टेशनों से अंतिम मील कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए मिनी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशनों से ...और पढ़ें

    Hero Image
    नमो भारत स्टेशनों से उतरने के बाद मिनी इलेक्ट्रिक बस से घर जल्दी पहुंच पाएंगे।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्थित नमो भारत स्टेशन से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए मिनी इलेक्ट्रिक बस सेवा के तीन रूट निर्धारित किए गए हैं। इन पर बसों का परिचालन शुरू हो गया है। इसके लिए नमो भारत ट्रेन का संचालन करने वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और डीटीसी के बीच सहमति बनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके तहत न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार आइएसबीटी, आनंद विहार आइएसबीटी से अशोक नगर बार्डर और अशोक नगर बार्डर से मयूर विहार फेज-तीन पेपर मार्केट तक मिनी इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।

    तीन रूट तय कर उनको नमो भारत स्टेशनों से जोड़ा गया

    दिल्ली सरकार ने हाल में दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (देवी) योजना के तहत मिनी बसों को चलाया है। इन्हीं बसों के तीन रूट तय कर उनको नमो भारत स्टेशनों से जोड़ा गया है। ये बसें सुबह 6.30 बजे से रात 11 बजे तक अपने-अपने टाइम टेबल के अनुसार इन रूटों पर सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

    इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

    इन बसों के चलने से चिल्ला गांव, सपेरा बस्ती, न्यू कोंडली, दल्लुपुरा, गाजीपुर गांव व मंडी, धर्मशिला क्रासिंग, त्रिलोकपुरी आदि क्षेत्रों के लोगों के लिए नमो भारत ट्रेन के नेटवर्क का लाभ लेना आसान हो गया है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के इन होटलों, क्लबों और रेस्टोरेंट के लिए आया आदेश, दिल्ली पुलिस ने दिया 5 दिनों का टाइम