Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LG ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, इस्तीफा अब तक नहीं हुआ स्वीकार

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2016 07:44 PM (IST)

    कानूनी प्रक्रिया चल रही है। प्रावधानों के तहत इस्तीफा मंजूर नहीं होने तक नजीब जंग एलजी के पद पर बने रहेंगे।

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली के उप राज्यपाल पद से बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा देने वाले नजीब जंग ने शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पहुंचकर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात में क्या बातचीत हुई? इसका ब्योरा मीडिया को नहीं मिल पाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सूत्रों का कहना है कि अभी तक नजीब जंग का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है और इस बाबत कानूनी प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए जब तक उनका इस्तीफा आधिकारिक तौर पर मंजूर नहीं हुआ है।

    प्रावधानों के तहत इस्तीफा मंजूर नहीं होने तक नजीब जंग एलजी के पद पर बने रहेंगे। गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि उप राज्यपाल के लिए नए नामों पर विचार जारी है।

    दिल्ली : सिर्फ परिवार के लोगों को थी नजीब जंग के इस्तीफे की जानकारी

    बता दें कि उप राज्यपाल पद से नजीब जंग के इस्तीफे के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने इसे सिर्फ औपचारिक मुलाकात बताया।

    इस्तीफे के बाद केजरीवाल मिले LG से, भाजपा ने बताया राजनीतिक ड्रामा

    केजरीवाल से जब सवाल किया गया कि एक घंटे क्या बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह नाश्ते पर हुई मुलाकात थी। जंग के इस्तीफा के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया। वहीं, मनीष सिसोदिया ने मुलाकात के बाद कहा कि नजीब जी से मिला, अच्छी मुलाकात हुई।

    उन्होंने बताया कि वह निजी कारणों से पिछले एक साल से पद छोड़ना चाहते थे। वहीं, सिसोदिया ने यह भी कहा कि जो भी नए नाम अब तक अगले एलजी के लिए सामने आये हैं उनकी चर्चा केवल मीडिया कर रहा है। आगे देखते हैं क्या होगा, हम केवल काम करने आए हैं।

    अरविंद केजरीवाल और मनीश सिसोदिया की उपराज्यपाल से मुलाकात को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजनीतिक ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कुटिल राजनीति का केंद्र बना दिया है।

    मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के पैसे का दुरुपयोग अपनी राजनीतिक विस्तार के लिए कर रहे हैं। संवैधानिक मान्यताओं को नहीं मानने से उपराज्यपाल के साथ अरविंद केजरीवाल का टकराव होता था। उनकी नीयत में खोट है। केजरीवाल जब तक संविधान का पालन नहीं करेंगे उनका राजनिवास के साथ टकराव चलता रहेगा।

    भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। सुबह 25 हजार कार्यकर्ता सफाई अभियान में शामिल होंगे। उसके बाद अस्पतालों में फल वितरण और कंबल वितरण होगा।

    मनोज तिवारी ने नजीब जंग के इस्तीफे को उनका निजी फैसला बताया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के बयान 'मोदी और केजरीवाल में डील हुई है' पर उन्होंने कहा कि डील करने की परंपरा कांग्रेस की रही है।

    वहीं, दिल्ली भाजपा वरिष्ठ नेता विजेंद्रर गुप्ता ने कहा कि इतने आरोप-प्रत्यारोप लगे पर वो कभी अपसेट नहीं हुए थे। हम लोगों का एक डेलीगेशन उनसे मिला था तो लग नहीं रहा था कि वो रिजाइन देगें। उनको अभी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, दिल्ली को उनकी जरूरत थी। उन्होंने दिल्ली में बहुत सूझबूझ से काम किया है।