Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरव‍िंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए AAP पार्षद विजेंद्र यादव

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Tue, 11 Jun 2019 07:38 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (aap) को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद विजेंद्र यादव ने मंगलवार को भाजपा ज्‍वाइन कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    अरव‍िंद केजरीवाल को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए AAP पार्षद विजेंद्र यादव

    नई द‍िल्‍ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद विजेंद्र यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ज्‍वाइन कर लिया है। विजेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश मुख्‍यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी व उत्‍तर पश्‍चिमी दिल्‍ली से सांसद हंसराज हंस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर विजेंद्र यादव ने बताया क‍ि दिल्ली सरकार की नीतियों के खिलाफ रहा हूं, इसलिए मैं आज बीजेपी में शामिल हूं। उन्‍होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी में और भी कई ऐसे लोग हैं जो वहां से निकलना चाह रहे हैं। इसमें कई विधायक भी हैं। हमारे सामने ही एक विधायक को गधा कहा गया। यह किस तरह की तमीज़ है। एमसीडी के काम दिल्‍ली सरकार की नीतियों की वजह से रुके हैं जबकि वहां पैसे की कमी नहीं है।

    इस मौके पर मनोज तिवारी ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जिस व्‍यक्ति को लगता है कि वह कैद में है वह भाजपा में शामिल हो सकता है। आम आदमी पार्टी में कई लोग हैं जो बदलाव के लिए आए थे मगर कैद होकर रह गए। भाजपा सबका सम्‍मान करती है। भाजपा हर छोटे-से-छोटे कार्यकर्ताओं की इज्‍जत करती है।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी से कई नेता और कार्यकर्ताओं के भाजपा को ज्‍वाइन करने का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्‍ली की सातों सीट पर कब्‍जा जमा लिया था, वहीं आम आदमी पार्टी इस हार के बाद से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। आम आदमी पार्टी किसी भी हाल में विधानसभा चुनाव में कोई भी रिस्‍क लेना नहीं चाहेगी। 

    दिल्‍ली-NCR में रिकार्ड तोड़ रही गर्मी, हीट स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाए ये उपाय; नहीं होगी परेशानी

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप