Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठंड से राहत के साथ शुरू हुआ फरवरी महीना, जनवरी ने देखी 13 सालों की सर्वाधिक शीतलहर

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Mon, 01 Feb 2021 10:25 AM (IST)

    Delhi Cold Weather मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में सात दिन शीतलहर चली। 2008 में यह 12 दिन रही थी उसके बाद से अब तक जनवरी में ...और पढ़ें

    Hero Image
    जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो तो वह शीतलहर की स्थिति मानी जाती है।

    नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ राहत मिली, वहीं कंपकंपी बरकरार है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा नहीं मौसम रहेगा। इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सोमवार को भी दिनभ आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में जनवरी भर कृषि कानून के विरोध में सियासी पारा भले ही चढ़ा रहा, लेकिन इस दौरान मौसम का मिजाज पूरा ठंड के आगोश में समाया रहा। आलम यह रहा कि इस माह शीतलहर ने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में सात दिन शीतलहर चली। 2008 में यह 12 दिन रही थी, उसके बाद से अब तक जनवरी में कभी इतना लंबा शीतलहर का दौर नहीं चला। 2013 में शीतलहर वाले छह दिन रहे। वर्ष 2019 और 2020 में इस महीने के दौरान केवल एक दिन शीतलहर चली। मालूम हो कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो तो वह शीतलहर की स्थिति मानी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माह के औसत न्यूनतम तापमान में भी गिरावट

    2020 की तुलना में इस साल जनवरी के औसत न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। वर्ष 2020 में जनवरी का औसत न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि इस बार यह 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह कमोबेश 2019 के बराबर ही रहा, उस वर्ष यह 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार जनवरी में अधिक सर्दी पड़ने की वजह अधिकतर दिनों में बादलों का नहीं होना रहा। दरअसल, बादल वायुमंडल से लौटने वाली कुछ अवरक्त (इंफ्रारेड) किरणों को अवशोषित कर लेते हैं। इससे धरातल गर्म रहता है। बादलों के अभाव में न्यूनतम तापमान गिर जाता है।

    तेज धूप ने दी दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत

    रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड इलाके में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इस बीच तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे दिल्ली वासियों को ठिठुरन भरी सर्दी से खासी राहत मिली। 

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो