Delhi: LG से मिलीं विश्व सुंदरियां, कैरोलिना बिलावस्का बोलीं- भारत में Miss World की मेजबानी को हूं उत्साहित
Miss World 2023 इस वर्ष भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World Pageant) की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए मिस वर्ल्ड 2021 कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) भारत पहुंच चुकी हैं क्योंकि केरोलिना ही मिस वर्ल्ड 2023 को अपना क्राउन पहनाएंगी। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोमवार को कश्मीर घूमा। मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है।

नई दिल्ली, एएनआई। इस वर्ष भारत 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' (Miss World Pageant) की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए मिस वर्ल्ड 2021 कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) भारत पहुंच चुकी हैं, क्योंकि केरोलिना ही मिस वर्ल्ड 2023 को अपना क्राउन पहनाएंगी। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सोमवार को कश्मीर घूमा। मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है।
क्या बोलीं कैरोलिना बिलावस्का?
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का ने कहा कि मैं इस बैठक से बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं और सम्मान देने के लिए लिए आभारी हूं। मुझे जो संदेश मिला वह यह है कि हम सभी भारत में 71वीं मिस वर्ल्ड की मेजबानी के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में महान है, भारत जी20 की मेजबानी कर रहा है। मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती कि भारत में लगभग 140 देशों का स्वागत हो और शेष दुनिया को भारत की सुंदरता और संस्कृति का प्रदर्शन करे।
कौन हैं कैरोलिना बिलावस्का?
गौरतलब है कि कैरोलिना बिलावस्का ने वर्ष 2021 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। कैरोलिना एक टेलीविजन प्रेजेंटर, सामाजिक कार्यकर्ता, यूएन मैसेंजर आफ पीस तथा गुडविल एमबेस्डर भी हैं।
विश्व सुंदरियों ने घूमा कश्मीर
सोमवार को मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का (Karolina Bielawska) के साथ मिस वर्ल्ड अमेरिका श्रीसेनी, मिस वर्ल्ड केराबियन एमी पेन्ना, मिस वर्ल्ड इंडिया सेनी शट्टी तथा मिस वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन की सीईओ व चेयरपर्सन जूलिया मोरली कश्मीर पहुंची। विश्व सुंदरियों ने हजरतबल दरगाह व गोपादरी पर्वत पर स्थित शंकराचार्य मंदिर में माथा टेका और डल झील की खूबसूरती को भी निहारा। उन्होंने एक स्थानीय पांच सितारा होटल में खाना खाया और कुछ स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।