विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेला, राहगीर बना मसीहा

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 07:15 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Mar 2017 09:45 PM (GMT+05:30)

एक व्यक्ति ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी कि उसे रास्ते में एक लड़की मिली है जिसके कपड़े फटे हुए हैं और वह रो रही है।

14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेला, राहगीर बना मसीहा
14 साल की नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेला, राहगीर बना मसीहा

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली महिला आयोग की 181 वुमेन हेल्पलाइन पर आई कॉल से घरेलू सहायिका का काम करने वाली ओडिशा निवासी 14 साल की नाबालिग लड़की को मानव तस्करों के गिरोह से छुड़ाया जा सका। दिल्ली महिला आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक नागरिक और दिल्ली महिला आयोग की टीम की तत्परता से न केवल लड़की बच गई बल्कि इस लड़की को देह व्यापार में धकलने वाली प्लेसमेंट एजेंसी की संचालिका सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

दरअसल, बुधवार को एक व्यक्ति ने 181 महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके सूचना दी कि उसे रास्ते में एक लड़की मिली है जिसके कपड़े फटे हुए हैं और वह रो रही है और शिकायत कर रही है कि कुछ लड़के उसके पीछे पड़े हुए हैं और उसे उठाकर ले जाना चाहते हैं। आप इसकी मदद करें। 181 की कॉलर्स ने इसकी सूचना मोबाइल हेल्पलाइन प्रोग्राम (एमएचएल) की काउंसलर को दी। और उसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया।

यह भी पढ़ें: महिला बोली- कुंवारी लड़कियों की मांग करता था सिपाही, 2 हजार में रफा-दफा हुआ मामला

लड़की ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके गांव में रहने वाली एक दुर्गा नाम की महिला एक साल पहले उसे नौकरी का लालच देकर दिल्ली लेकर आ गई थी। शकूरपुर में दुर्गा प्लेसमेंट एजेंसी भी चलाती है। उसने नाबालिग लड़की को भी काम पर लगा दिया लेकिन उसके पैसे खुद रखती थी। कुछ दिन बाद उसने उसे शकूरपुर में ही एक दूसरी औरत रीता के घर छोड़ दिया। पिछले 15 दिन से रीता के घर रोज 3 से 4 लड़के आते थे और लड़की का यौन शोषण करते थे। बुधवार को लड़की मौका देखकर रीता के घर से भाग निकली और एक राहगीर को मिल गई। 

यह भी पढ़ें: ...तो इस तरह दिल्ली लाई जाती थीं पूर्वोत्तर की लड़कियां, करवाया जाता था देह व्यापार