घर-घर से कूड़ा उठाने और बाजारों की सफाई से निगम की रैकिंग में सुधार, शीर्ष 10 में आने के लिए करना होगा संघर्ष
दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 31वां स्थान प्राप्त किया जो 2023 में 90वें स्थान से बेहतर है। यह सुधार घर-घर से कूड़ा उठाने और बाजारों की सफाई पर ध्यान केंद्रित करने के कारण हुआ। एमसीडी लैंडफिल साइटों को खत्म करने और कूड़े से बिजली बनाने के संयंत्रों पर भी काम कर रही है जिससे कूड़ा निस्तारण में सुधार हुआ है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण में दिल्ली नगर निगम पिछले साल 90वें स्थान पर था। पिछले एक वर्ष में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना और बाजारों की सफाई पर जोर देने के कारण रैंकिंग में सुधार हुआ और यह प्रथम स्थान पर आ गया है। मगर अभी शीर्ष 10 में आने के लिए काफी संघर्ष करना होगा।
कूड़े के निस्तारण पर करना होगा विचार
पिछले वर्ष की तुलना में स्वच्छ सर्वेक्षण के कई पहलुओं पर कार्य हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप रैकिंग सुधरी है। इसमें घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण, बाजारों और रिहायशी इलाकों की सफाई में सुधार को लेकर किए प्रयासों से निगम को यह सफलता मिली है लेकिन स्रोत पर ही कूड़ा निस्तारण, उत्पन्न कूड़े और कूड़े के निस्तारण के बीच की जो खाई है अभी उसे पाटने के लिए कार्य करने होंगे।
20 प्रतिशत का सुधार अब तक सर्वाधिक सुधार
एमसीडी के राहत की बात है कि उसने लैंडफिल साइट (कूड़े के पहाड़ों) को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया है। इसलिए पिछले एक साल में लैंडफिल साइट पर कूड़े का निस्तारण 56 प्रतिशत तक हो गया है जबकि पिछले वर्ष यह 36 ही प्रतिशत था। यह उल्लेखनीय 20 प्रतिशत का सुधार अब तक सर्वाधिक सुधार है।
लैंडफिल साइट के निस्तारण की समय-सीमा दिसंबर 2028
इसके साथ उसने तेहखंड में कूड़े से बिजली बनाने का नया संयंत्र 2022 में शुरू किया तो कुछ ही माह बाद ओखला लैंडफिल पर नया कचरा डालना बंद कर दिया। यही वजह है कि दिल्ली में तीनों कूड़े के पहाड़ में से ओखला लैंडफिल साइट ही ऐसी है जिसे सबसे पहले खत्म किया जा सकेगा। निगम ने इस लैंडफिल साइट के निस्तारण की समय-सीमा दिसंबर 2028 से घटाकर अब जुलाई 2026 कर दी है और गाजीपुर लैंडफिल को खत्म करने का लक्ष्य दिसंबर 2027 रखा है और भलस्वा लैंडफिल को दिसंबर 2026 तक खत्म किए जाने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें- Sewer Overflow : शकरपुर मास्टर ब्लाॅक में सीवर ओवरफ्लो से जीना मुहाल, गलियों में हर समय बह रही गंदगी
एमसीडी को 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले अंक
- डोर-टू-डोर कूड़े का एकत्रीकरण : 71
- स्रोत पर ही कूड़े का अलग-अलग करना :100
- कूड़े का उत्पादन और उसका निस्तारण : 86
- लैंडफिल साइटों का निस्तारण : 36
- सार्वजनिक शैचालयों की साफ-सफाई : 97
- बाजारों की सफाई : 59
- रिहायशी इलाकों की प्रतिदिन सफाई : 59
- जल निकायों की सफाई :100
एमसीडी को 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले अंक
- डोर टू डोर कूड़े का एकत्रीकरण : 100
- स्रोत पर ही कूड़े को अलग-अलग करना : 56
- कूड़े का उत्पादन और उसका निस्तारण : 51
- लैंडफिल साइटों का निस्तारण : 56
- सार्वजनिक शैचालयों की साफ-सफाई : 63
- बाजारों की सफाई :100
- रिहायशी इलाकों की प्रतिदिन सफाई : 93
- जल निकायों की सफाई : 27
यह भी पढ़ें- एक साल में 20 ईमेल... 400 से ज्यादा संस्थान, स्कूल और कॉलेजों समेत इन्हें मिली बम से उड़ाने की धमकी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।