Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली नगर निगम का 'पहला पार्क' 15 दिसंबर तक होगा तैयार, नजारा देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध; Park की ये हैं खासियतें

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 08:56 PM (IST)

    MCD first cactus park दिल्ली और आसपास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली नगर निगम का पहला कैक्टस पार्क 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह पार्क दिल्ली स्थित आईपी एक्सटेंशन में देशबंधु सोसायटी के पास है। इन पौधों का ओडिशा से मंगाया गया है। इस लेख के द्वारा आप बनाए जा रहे इस खूबसूरत पार्क की खास बातों के बारे में जानिए।

    Hero Image
    Delhi News: विनोद नगर क्षेत्र स्थित पार्क में लगे कई तरह के कैक्टस। जागरण

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम का पहला कैक्टस पार्क 15 दिसंबर (Delhi cactus park) तक बनकर तैयार हो जाएगा। विनोद नगर वार्ड के हिस्से में आने वाले आइपी एक्सटेंशन में देशबंधु सोसायटी के पास बन रहे इस पार्क में 15 प्रजातियों के रंग-बिरंगे 450 कैक्टस के पौधे लगाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन पौधों को ओडिशा से मंगवाया गया है। इसका खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। इस पार्क में लोग खूबसूरत कैक्टस निहारने के साथ अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

    डेढ़ एकड़ का यह पार्क पहले डीडीए (DDA) का था। बीते वर्ष ही डीडीए ने इसे नगर निगम को सौंपा था। पहले इसमें सामान्य पार्क विकसित करने पर मंथन किया जा रहा था। लेकिन बाद में निगम के उद्यान विभाग के अधिकारियों ने थीम आधारित पार्क बनाने का निर्णय लिया, लेकिन यह विचार नहीं किया था कि थीम क्या रहेगी।

    मंथन के बाद तय हुआ कि यहां पर कैक्टस पार्क बनाया जाए, जो निगम के पास एक भी नहीं है। बाकी तरह के पार्क निगम के पास हैं। इस पर मुहर लगते ही इस वर्ष जून में अमृत योजना के तहत लेकर इसका टेंडर कर दिया गया था।

    करीब 50 लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया जा रहा है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निगम के शाहदरा साउथ जोन के एडीएच रजित गंगवार का दावा है कि 15 दिसंबर तक काम पूरा कर दिया जाएगा।

    फूल वाला कैक्टस दिखेगा

    इस पार्क में फेरो कैक्टस, रेबुटिया कैक्टस, मेलो कैक्टस, इचिनो कैक्टस, प्रिकली कैक्टस आदि प्रजातियां शामिल हैं। इनमें से कुछ पर फूल लगता है। इनकी पौध को सुरक्षित रखने के लिए पार्क में पाली हाउस भी बनाया गया है। उसमें इनके अनुकूल वातावरण बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस पाली हाउस को बनाने में लागत ज्यादा आई है।

    लैंडस्केप से पार्क दिखेगा सुंदर

    लैंडस्केपिंग कर पार्क को खुबसूरत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए तीन स्थानों पर टीले बनाए गए हैं। तीनों पर पत्थर डाले जाएंगे। उनके बीच कैक्टस की कुछ प्रजातियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा बैठने के लिए बेंच गनेंगे। पैदल पथ बन चुका है, उसके आसपास फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे।

    नंबर गेम

    • 1.5 एकड़ क्षेत्र में बनेगा पार्क
    • 15 प्रजाति के कैक्टस लगेंगे
    • 450 कैक्टस के पौधे लगाए जाएंगे

    कैक्टस पार्क लोगों को जल्द समर्पित होगा। यह लोगों के लिए अलग अनुभव रहेगा।

    रवि नेगी, पार्षद, विनोद नगर

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के 26 हजार फैक्ट्री मालिकों के लिए गुड न्यूज, लाइसेंस मामले में मिल सकती है राहत

    comedy show banner
    comedy show banner