Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Late Train List: कोहरे ने फिर बढ़ाई रेलवे की टेंशन, कई ट्रेनें चल रही हैं लेट; देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 11:50 AM (IST)

    दिल्ली में कोहरे के कारण सोमवार सुबह कई लोकल ट्रेनें लेट हुईं। इससे दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। बताया गया कि लोकल ट्रेनें आधा घंटे से सवा घंटे तक देरी से चल रही हैं। उधर मथुरा-नई दिल्ली मेमू बुलंदशहर-तिलकब्रिज विशेष लगभग सवा घंटे और कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन सहित कई ट्रेनें आधे घंटे की देरी से चल रही हैं।

    Hero Image
    दिल्ली में आज सुबह कोहरे के कारण लोकल ट्रेनें लेट हुईं। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरे के कारण लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। कई लोकल ट्रेनें 30 मिनट से लेकर सवा घंटे तक विलंब से चल रही हैं।

    वहीं, मथुरा-नई दिल्ली मेमू बुलंदशहर-तिलकब्रिज विशेष लगभग सवा घंटे, पानीपत-नई दिल्ली विशेष, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन सहित कई ट्रेनें आधे घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे दैनिक यात्रियों को अपने कार्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है। लंबी दूरी की भी कई ट्रेनें लेट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

    बेंगलुरु-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस-सवा छह घंटे

    मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट विशेष (05219)- साढ़े तीन घंटे

    पुरी-योगऋषि उत्कल एक्सप्रेस-तीन घंटे

    जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस-पौने पांच घंटे

    आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस-दो घंटे

    दिल्ली से देरी से रवाना होने वाली मुख्य ट्रेनें

    नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष (02394)-3.55 घंटे

    आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष (05220)- ढाई घंटे

    हजरत निजामुद्दीन-इंदौर विशेष (12649) – 1.24 घंटे

    कोहरे की मोटी चादर छाई रही

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जबकि दिल्ली में कड़ाके की ठंड और हल्की बारिश हुई। शहर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनआईए की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें लोग कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोधी रोड स्थित रैन बसेरों में शरण लेते नजर आए।

    आज सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई बारिश

    स्थानीय लोगों ने बताया, "यहां तापमान में गिरावट आई है, क्योंकि बारिश हो रही है। बारिश आज सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई।" भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी इस सर्दी में उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से कम ठंड की भविष्यवाणी की है। इस बीच शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में रहा और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह 7 बजे 403 मापा गया।

    राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में AQI भी 'गंभीर' दर्ज किया गया। आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 439, अशोक विहार में 456, बवाना में 473, सीआरआरआई मथुरा रोड में 406 और नरेला में 430 दर्ज किया गया।

    बताया गया कि 0-50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा माना जाता है। 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Chunav के लिए AAP का नया दांव, क्या बढ़ाएगा BJP की मुश्किल? रिपोर्ट से समझिए सबकुछ

    वायु गुणवत्ता में गिरावट के बाद 16 दिसंबर से पूरे एनसीआर में GRAP चरण IV उपाय लागू हैं। इससे पहले 22 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में मापा गया वायु गुणवत्ता सूचकांक 'बहुत खराब' था, जिससे शहर की दृश्यता सीमित हो गई थी।

    यह भी पढ़ें- 'पूजा खेडकर ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान', दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 था। CPCB के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 दर्ज किया गया।