विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के बाद AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 26 Feb 2023 09:22 PM (IST)

दिल्ली सरकार (Delhi Government) में मनीष सिसोदिया सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और उप मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के बाद AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी
दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के बाद AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली सरकार (Delhi Government) में मनीष सिसोदिया सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) मनीष सिसोदिया के पास 18 मंत्रालय हैं। सत्येंद्र जैन की गिरफ्तार के बाद उनके मंत्रालय भी सिसोदिया के पास ही हैं।

सिसोदिया पर दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) घोटाला मामले में कथित तौर पर जुड़ने का आरोप लगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। आबकारी नीति के मामले में उनसे अब ED (प्रवर्तन निदेशालय) भी पूछताछ कर रही है।

सत्येंद्र जैन के पास छह विभाग थे, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग भी सिसोदिया के पास आ गए थे। सिसोदिया अब 18 मंत्रालय संभाल रहे थे।

ये विभाग हैं उनके पास

इनमें शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग शामिल हैं।

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी मुश्किलें

गिरफ्तारी दिल्ली सरकार के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के लिए भी बड़ा झटका है। मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब सिसोदिया को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद न सिर्फ दिल्ली सरकार के कामकाज पर विपरीत असर पड़ेगा, बल्कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश में विस्तार की योजनाओं पर काम कर रहे पार्टी संयोजक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए भी यह मुश्किलें पैदा करने वाला होगा।

सिसोदिया दिल्ली सरकार में नंबर दो अवश्य हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के अपने पास कोई विभाग न रखने के कारण सिसोदिया के पास वित्त, शिक्षा व स्वास्थ्य समेत 18 महत्वपूर्ण विभाग हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी के बाद सरकार चलाना फिलहाल किसी चुनौती से कम नहीं होगा।