Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के इस इलाके में चलाया गया 'अतिक्रमण हटाओ अभियान', रेहड़ी और सामान को किया गया जब्त

    Updated: Sun, 11 May 2025 08:49 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के मंडावली वार्ड में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़कों पर रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई रेहड़ियां और सामान जब्त किया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कदम उठाया गया क्योंकि अतिक्रमण से रास्ते संकरे हो गए थे। अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    मंडावली से हटाया अतिक्रमण, रेहड़ी और सामान जब्त किया।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की मुहिम जारी है। रविवार को निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन की टीम ने मंडावली वार्ड से अतिक्रमण हटाया। रेहड़ी लगाने वालों ने सड़कें घेरी हुई थीं। उनकी रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। दुकानों के बाहर रखा सामान भी उठाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडावली में रास्ते संकरे हैं। उस पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण लोगों को वाहन निकालने में परेशानी होती है। स्थानीय लोग इसकी शिकायत करते रहे हैं। तीन दिन पहले क्षेत्रीय पार्षद शशि चांदना ने शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त बादल कुमार के साथ निरीक्षण के दौरान भी अतिक्रमण की समस्या को लेकर वार्ता की थी।

    मंडावली में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया

    इस समस्या को दूर करने के लिए रविवार को पूरे मंडावली वार्ड में यह अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। यहां पर तालाब चौक से रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे काउंटरों को निगम की टीम ने उठाया। चंदर विहार की सड़कों से कई रेहड़ियां जब्त की गईं। एक दुकानदार ने दुकान के सामने सड़क पर प्लाईवुड व अन्य सामान रखा हुआ था। उसे निगम की टीम ने जब्त कर लिया। कल्याण मार्ग से सड़क पर रखे दुकानों को बोर्ड उठाए गए।

    इस क्षेत्र में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

    निगम अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कोई दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम के शाहदरा उत्तरी जोन की टीम ने सिग्नेचर ब्रिज से सोनिया विहार के बीच वजीराबाद रोड से अस्थायी दुकानों को हटाया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पुलिस का कस रहा शिकंजा, चार बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार; जल्द किया जाएगा देश से बाहर