Delhi: मनाली में मिली दिल्ली से भागी ओडिशा की लड़की, बेटे के साथ ढूंढने पहुंच गई थी मां
मां को बिना बताए दिल्ली से मनाली चली आई ओडिशा की लड़की अलीशा को पुलिस ने तलाश कर स्वजन के हवाले कर दिया है। वह मां के साथ दिल्ली में रहती थी। बेटी की तलाश में माता तारावती अपने भाई रवि कुमार के साथ मनाली पहुंची थी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मां को बिना बताए दिल्ली से मनाली चली आई ओडिशा की लड़की अलीशा को पुलिस ने तलाश कर स्वजन के हवाले कर दिया है। वह मां के साथ दिल्ली में रहती थी। बेटी की तलाश में माता तारावती अपने भाई रवि कुमार के साथ मनाली पहुंची थी। उन्होंने बताया कि अलीशा 20 दिन पहले अचानक गायब हो गई। इससे वह परेशान थी। उन्होंने अपने भाई रवि कुमार को इस बारे में बताया।
अलीशा का फोन भी बंद आ रहा था। उसके मामा रवि कुमार ने दिल्ली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस में रखा। एक दिन उसने अपना मोबाइल फोन कुछ पल के लिए ऑन किया तो पुलिस को लोकेशन मनाली में मिली। इतनी जानकारी मिलते ही मां अपने भाई के साथ बेटी को तलाशने मनाली पहुंच गई।
साइबर सेल और पुलिस ने लड़की को ढूंढा
उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा से मदद मांगी। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल कुल्लू (Cyber Cell Kullu) और मनाली थाना के प्रभारी को लड़की की तलाश करने के आदेश दिए। साइबर सेल ने गुरुवार रात लड़की को मनाली में ढूंढ लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।