Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आप' पर खरगे रहे मौन, लवली ने दिखाए तेवर; 45 मिनट के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार भी नहीं लिया AAP का नाम

    By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 07:30 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव का शंखनाद बताते हुए पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें भी आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन की तस्वीर साफ नह ...और पढ़ें

    Hero Image
    'आप' पर खरगे रहे मौन, लवली ने दिखाए तेवर।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का शंखनाद बताते हुए पूर्वी दिल्ली में आयोजित किए गए कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भी आप के साथ कांग्रेस के गठबंधन की तस्वीर साफ नहीं हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जहां 'आप' पर पूरी तरह मौन रहे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आक्रामक तेवर दिखाए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी 'आप' का नाम लिए बगैर कार्यकर्ताओं से लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लवली ने जोशीले अंदाज में कहा कि दिल्ली की गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना चाहिए। दिल्ली में फैले प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज न केवल दिल्लीवासी बल्कि गर्भ में पल रहा बच्चा प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। लवली ने यह भी कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सभी संसदीय क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती और ताकत से बूथ स्तर पर अपना काम कर रहे है।

    ये भी पढे़ं- Bharat Jodo Nyay Yatra: '...तो हम PM मोदी के गुलाम हो जाएंगे', दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर जमकर साधा निशाना

    अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे दिल में बसते है और जिस तरीके से भाजपा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को अतिथि बनाया था उससे यह साफ हो गया है कि वो कार्यक्रम पूरी तरीके से आरएसएस और भाजपा का था। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में शैर सुनाते हुए कहा कि यह देश सबका है और इस देश की मिट्टी में सबका खून है।

    'दिल्ली में जल्द कांग्रेस की वापसी होगी'

    अलका लांबा ने कहा कि हमें दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर ही नहीं, विधानसभा की 70 सीटों पर भी कब्जा करना है। कार्यकर्ता अभी से इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ देखते हुए अब इसमें कोई संदेह नही है कि दिल्ली में जल्द कांग्रेस की वापसी होगी। उन्होंने कहा कि जब-जब ऐसा मौका आया है दिल्ली का कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूरी शक्ति के साथ खड़े होकर संघर्ष किया है।

    'दिल्ली में कांग्रेस पुरानी स्थिति में लौटी'

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पुरानी स्थिति में लौट आई है और नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुर है, हर स्थिति से निपटना जानते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर टीम गठित करे। सम्मेलन को प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ सहित और भी कई नेताओं ने संबोधित किया।

    सम्मेलन में ये नेता रहे मौजूद

    सम्मेलन में मंच संचालन पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने किया जबकि इस दौरान मौजूद नेताओं में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, दिनेश कुमार एडवाकेट, नगर निगम प्रभारी जितेंद्र कोचर, एआइसीसी सदस्य ओमप्रकाश बिधूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीकिशन जिंदल सहित अनेक पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे।

    ये भी पढे़ं- Amrit Udyan: 3-4 फरवरी को है अमृत उद्यान घूमने का प्लान, ऑनलाइन टिकट लेकर ही निकलें; टाइमिंग से लेकर टिकट तक सबकुछ एक क्लिक में