Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra: '...तो हम PM मोदी के गुलाम हो जाएंगे', दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर जमकर साधा निशाना

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 04:00 PM (IST)

    गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में प्रदेश कांग्रेस का न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे न ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP पर जमकर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में प्रदेश कांग्रेस का न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस सम्मेलन के लिए प्रदेश कांग्रेस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 21 दिन से राहुल गांधी समाज के हर वर्ग के लिए न्याय मांग रहे हैं। ऐसा कदम कभी किसी पार्टी के नेता ने नहीं उठाया। भाजपा सरकार के राज में हो रहे अन्याय के खिलाफ वह अकेले लड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर कांग्रेसी इस लड़ाई में फेल हो गए तो स्थायी रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुलाम हो जाएंगे। हर वर्ग को तकलीफ होगी। सभी गुलाम हो जाएंगे। मोदी की गारंटी कहां है? हर साल की दो करोड़ नौकरी कहां गई? 15-15 लाख कहां गए? झूठों के सरदार हैं मोदी, सभी को धोखा दे रहे हैं। महंगाई कमरतोड़ हो गई है। जनता की भलाई नहीं बुराई कर रहे।

    कांग्रेस की गारंटी पर विश्वास कीजिए

    मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं, लोगों को गुमराह करते हैं। देश में करीब 30 लाख सरकारी नौकरी खाली हैं। सबका साथ, सबका विकास कहते कहते मोदी ने कर दिया सबका सत्यानाश।

    कांग्रेस ने जो बनाया, भाजपा उसे बेच रही है। मोदी देश को बांट रहे हैं। कांग्रेस भगवान को नहीं बांट रही। भाजपा भगवान को भी वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही, जबकि कांग्रेस सुख शांति के लिए करती है।

    हमें देश में भाईचारा वापस लाना है। मोदी ईडी का इस्तेमाल भी डर फैलाने के लिए कर रही है। अभी तक भाजपा 411 विधायकों को खरीद चुकी है। झारखंड में भी इन्होंने यही किया। हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई। बिहार में इन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तरफ खींच लिया। पलटू कुमार फिर भाजपा का नाम लेने लगे।

    राहुल गांधी देश में मोहब्बत की दुकान खोल रहे और भाजपा ने देश को ही दुकान बना दिया। अगर हम दिल्ली जीतेंगे तो सारा देश जीतेंगे। यह लोग मुल्क को तोड़ देंगे। आपको उनके खिलाफ खड़ा होना है। ऐसी सरकार और ऐसे प्रधानमंत्री को हटाना होगा। इसके लिए संकल्प लेना होगा।

    अजय माकन ने बताया कि पिछले साल राहुल गांधी ने गीता कॉलोनी से ही भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यहां लोकतंत्र बचाने के लिए सभी कांग्रेसियों का भी अभिनंदन।

    दीपक बाबरिया ने कहा कि आज का सम्मेलन देश के लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को बचाने के लिए। दिल्ली में लोगों की झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। यहां जुटी भीड़ मोदी जी को ललकार रही है। कई सालों के बाद प्रदेश कांग्रेस के इस शानदार आयोजन के लिए बधाई।

    मंच पर प्रदेश कांग्रेस के अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, देवेंद्र यादव व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सहित सभी बड़े नेता मौजूद रहे।