Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Fire: कपड़ा और फोम बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडरों के धमाकों से आसपास के मकानों में आई दरारें

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 10:28 PM (IST)

    Delhi fire news दिल्ली के जौहरीपुर में एक कपड़ा और फोम की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से फैक्ट्री में रखे एलपीजी गैस के 4 सिलेंडर एक के बाद एक फटे। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग किन वजहों से लगी अभी तक पता नहीं चल सका है।

    Hero Image
    Delhi Fire: फायर बिग्रेड की दस गाड़ियां काबू पाने में जुटी।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जौहरीपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर फोम की अवैध फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटे फैक्ट्री के बाहर तक आ रही थी। गली से लेकर आसमान में काला धुआं छा गया।

    फैक्ट्री में रखे एलपीजी के पांच गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। सिलेंडर के धमाकों से आसपास के पांच से छह मकानों में दरारें आ गई।

    आग लगने पर फटा सिलेंडर। सौजन्य -सुधी पाठक

    तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

    सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। दमकल की दस गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करावल नगर थाना प्राथमिकी कर मामले की जांच रही है। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जौहरीपुर में 200 गज में एक मंजिला बनी फोम की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

    सिलेंडर में धमाके होने से आग ने लिया विकराल रूप

    सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गली संकरी होने की वजह से वाहन फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सके। करीब 150 मीटर दूर वाहन खड़ा करके पाइप के जरिये फैक्ट्री तक पानी पहुंचाना पड़ा।

    सिलेंडर में धमाके होने से आग विकराल हो रही थी। इससे फैक्ट्री क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही फैक्ट्री के सामने के मकान की सारी टाइल्स टूटकर गली में जा गिरी। तीन बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और निगम का लाइसेंस नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Delhi Murder Update: मंगोलपुरी हत्या मामले में पुलिस को इस बात की आशंका, चार बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम


    12 बजे के आसपास फैक्ट्री में दो से तीन थे कर्मचारी 

    फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र भी नहीं थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 12 बजे के आसपास फैक्ट्री में दो से तीन कर्मचारी थे। उस वक्त हल्का-हल्का धुंआ निकल रहा था। धुंआ निकलने पर कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर आ गए थे। देखते ही देखते आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया।

    यह भी पढ़ें:  Delhi Crime: 22 किलोग्राम गांजे ते साथ दो महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, गांजा की करते थे खेती