आग से धधक रहा लॉस एंजेलिस, फिर भी दिल्ली की 'जहरीली हवा' से कई गुना बेहतर है AQI
Delhi Air Pollution अमेरिका के लॉस एंजेलिस में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां की हवा दिल्ली की तुलना में साफ है। दिल्ली का एक्यूआई 244 दर्ज किया गया जबकि लॉस एंजेलिस में यह 118 है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के दूसरे बड़े शहर लॉस एंजेलिस के पास जंगल में मंगलवार सुबह लगी आग चौथे दिन भी बेकाबू है। आग ने हर तरफ तबाही मचाई हुई है। इसके बावजूद वहां की हवा दिल्ली की तुलना में कई गुणा साफ है।
दिल्ली के ओखला में सुबह 9 बजे तक AQI 244 दर्ज किया गया। जबकि लॉस एंजेलिस में 118 एक्यूआई दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
अब तक 10 लोगों की गई जान
बता दें लॉस एंजेलिस शहर को आग ने अपने चपेट में ले लिया है। जिस कारण से वहां पर अब तक 10 हजार से ज्यादा इमारतें जलकर राख हो गई हैं।
बचाव की कई कोशिशों के बावजूद 10 लोगों की जान चली गई और अभी तक एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों को अपना आशियाना छोड़ना पड़ा है।
.jpg)
इसके बावजूद वहां कीहवा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तुलना में बेहद साफ है। एक्यूआईसीएन के मुताबिक शुक्रवार शाम 7 बजे तक लॉस एंजेलिस में एक्यूआई 71 दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली में शनिवार को सुबह 9 बजे तक एक्यूआई ITI शाहदरा में 244 दर्ज किया गया।
शनिवार और रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी
आईएमडी के मुताबिक (मौसम विभाग) शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा भी होने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में इजाफा होगा। शनिवार सुबह ज्यादातर स्मॉग एवं मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।
कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा भी हो सकता है। शाम और रात के समय भी यही स्थिति रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 15 और आठ डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।