KVS Holidays In October 2022: अक्टूबर महीने में 10 छुट्टियां, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
KVS October Holidays List 2022 आने वाला अक्टूबर महीना स्टूडेंट्स के लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। इस महीने में दिल्ली सहित देश भर में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही हैं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। KVS Holidays In October 2022: अक्टूबर महीने में लंबी छुट्टियां आने वाली हैं। दरअसल, अक्टूबर महीने में कई बड़े त्यौहार पड़ रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में छुट्टियां रहेंगी।
ऐसे में अगर आप कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं लेकिन बच्चों के स्कूल की छुट्टियों की वजह से आपकी यह योजना नहीं बन पा रही है तो अक्टूबर महीने में ऐसा नहीं होगा। अक्टूबर में आप अपने बच्चों के साथ एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अक्टूबर में स्कूल सबसे ज्यादा दिन बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस महीने कुल 10 छुट्टियां पड़ रही हैं। इसमें रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
अक्टूबर में गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली का त्यौहार है। ऐसे में छात्र इन छुट्टियों को घर पर भी मौज-मस्ती कर सकते हैं। इस महीने में (2,9,16,23 और 30) कुल पांच रविवार पड़ रहे हैं।
अक्टूबर में पड़ने वाली छुट्टियां
2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती (दिन रविवार)
5 अक्टूबर - दशहरा (दिन बुधवार)
9 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी (दिन रविवार)
13 अक्टूबर - करवाचौथ (दिन गुरुवार)
24 अक्टूबर - दीपावली (दिन सोमवार)
25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा (दिन मंगलवार)
26 अक्टूबर - भाई दूज (दिन बुधवार)

कब-कब बैंक रहेंगे बंद (Bank Holidays In October 2022)
किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने जरूरी काम इसी महीने निपटा लें। क्योंकि अक्टूबर महीने में कई त्योहारों के पड़ने की वजह से कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। इस बीच, 22 से 25 अक्टूबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
इन डेट्स में बंद रहेंगे बैंक
- 2 अक्टूबर गांधी जयंती - अवकाश (दिन रविवार)
- 4 अक्टूबर दशहरा- अवकाश (दिन मंगलवार)
- 8 अक्टूबर - बैंक अवकाश (दूसरा शनिवार)
- 9 अक्टूबर- बैंक अवकाश (ईद-ए-मिलाद) दिन रविवार
- 16 अक्टूबर अवकाश (दिन रविवार)
- 22 अक्टूबर- बैंक अवकाश (चौथा शनिवार)
- 23 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)
- 24 अक्टूबर- दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन सोमवार)
- 25 अक्टूबर दिवाली त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश (दिन मंगलवार)
- 30 अक्टूबर- बैंक अवकाश (दिन रविवार)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।