Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के श्रमिकों को मिलेगा 'हीट ब्रेक', मजदूर दिवस पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा एलान

    By Agency Edited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 01 May 2025 03:55 PM (IST)

    आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस है और इस मौके पर दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच निर्माण श्रमिकों के लिए तीन घंटे की हीट ब्रेक की दिए जाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकार श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Hero Image
    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने निर्माण श्रमिकों के लिए हीट ब्रेक देने का एलान किया। (फोटो- सोशल मीडिया)

    आईएएनएस, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच निर्माण श्रमिकों के लिए तीन घंटे की हीट ब्रेक की व्यवस्था की है। मजदूरों की सुरक्षा और कल्याण का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकार श्रमिकों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने निर्माण स्थल पर प्रत्येक श्रमिक और परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच का भी वादा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा श्रमिक-हितैषी कार्यों की जानकारी देते हुए कहा, "हमारी सरकार ने क्रेच बनाने की योजना बनाकर कार्यबल में महिलाओं के लिए विशेष उपाय किए हैं, जहां वे अपने बच्चों को डे केयर के लिए छोड़ सकेंगी और अपना काम बिना किसी डर के कर सकेंगी। इससे बच्चे सुरक्षित और स्वस्थ भी रहेंगे।" 

    सार्वजनिक और निर्माण स्थलों के पास लगाए जाएंगे वाटर कूलर

    उन्होंने करोल बाग में श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में कहा, "हम सार्वजनिक स्थानों और निर्माण स्थलों के पास 3,000 वाटर कूलर भी लगा रहे हैं, ताकि श्रमिक गर्मी से प्रभावी ढंग से लड़ सकें।" शहर के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिकों की उन्होंने सराहना भी की। 

    दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में की बढ़ोतरी

    उन्होंने बताया कि मजदूर दिवस से पहले दिल्ली सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि मजदूरों के बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य और शिक्षा मिलें।

    सीएम गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "भारत के विकास में हमारे श्रमिक भाइयों और बहनों का योगदान सर्वोपरि और सर्वश्रेष्ठ है। आपका समर्पण भारत के विकास रथ को गति प्रदान करता है और विकास और प्रगति की नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। आइए, हम सब मिलकर आज यह संकल्प लें कि हम अपने श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों और चिंताओं के लिए निरंतर काम करेंगे।"

    कपिल मिश्रा ने पिछली सरकार पर बोला हमला

    श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि शहर में सात साल बाद मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया, "पिछली सरकार के पास धन था, लेकिन वह मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मान के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करने में विफल रही।"

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ेगा मौसम, 70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner