Move to Jagran APP

दिल्ली में टूट गया अक्टूबर में बारिश का रिकॉर्ड, यहां जानिए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट

बृहस्पतिवार को औसत बारिश का आंकड़ा 47.3 मिलीमीटर रहा। इससे पहले 12 अक्टूबर 2013 को दिल्ली में 38.6 औसत मिलीमीटर बारिश हुई थी।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 07:32 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 07:40 AM (IST)
दिल्ली में टूट गया अक्टूबर में बारिश का रिकॉर्ड, यहां जानिए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट
दिल्ली में टूट गया अक्टूबर में बारिश का रिकॉर्ड, यहां जानिए- मौसम का सबसे ताजा अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। weather Update for Delhi and NCR: बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली-NCR (National Capital Region) में भी मानसून झटके पर झटके दे रहा है। ताजा मामले में देश की राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से अक्टूबर में बारिश का कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली में पिछले दस वर्षों के दौरान अक्टूबर में इतनी बारिश नहीं हुई, जितनी बृहस्पतिवार को महज दो घंटे के दौरान हुई।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने इस बारिश को लेकर बताया कि बृहस्पतिवार को औसत बारिश का आंकड़ा 47.3 मिलीमीटर रहा। इससे पहले 12 अक्टूबर, 2013 को दिल्ली में 38.6 औसत मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पहले पिछले पांच सालों से राजधानी में अक्टूबर लगभग सूखा रहा है। सन 2016 में अक्टूबर में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई थी। अक्टूबर में सामान्यता 28 मिलीमीटर बारिश होती है।

12 अक्टूबर के बाद विदा होगा मानसून

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की विदाई 12 अक्टूबर के बाद ही होगी और इस बीच हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

इस बारिश से तापमान में भी काफी आई है। राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 62 से 100 फीसद दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 एवं 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ इस बारिश से वायु प्रदूषण भी नियंत्रण में आ गया है। शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 100 रहा। हालांकि हवाओं की दिशा पश्चिमी ही बनी हुई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते पर्यावरण में तरह-तरह के बदलाव आ रहे हैं। इसके चलते मानसून चक्र भी गड़बड़ा गया है। यही वजह है कि मानसून अब देरी से आने लगा है और उसके जाने का समय भी उसी क्रम में बढ़ गया है। 

Delhi Metro : दिल्ली में चल सकती है टायर वाली मेट्रो, यहां पढ़िए- हैरान करने वालीं खूबियां

VIDEO: दिल्ली में भी दिखा पटना जैसा नजारा, BJP चीफ मनोज तिवारी ने किया ट्वीट

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.