Move to Jagran APP

जानिये- कौन हैं स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा, चीन के ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लिख चुके हैं आर्टिकल

Freelance journalist Rajiv Sharma News राजीव शर्मा राजीव किष्किन्धा नामक एक यूट्यूब चैनल भी संचालित करते हैं। इस चैनल के 11900 सब्सक्राइबर्स हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 04:48 PM (IST)
जानिये- कौन हैं स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा, चीन के ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लिख चुके हैं आर्टिकल
जानिये- कौन हैं स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा, चीन के ग्लोबल टाइम्स के लिए भी लिख चुके हैं आर्टिकल

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Freelance journalist Rajiv Sharma News : आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) में गिरफ्तार दिल्ली के स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रीतमपुरा इलाके में रहते हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने राजीव शर्मा के पास रक्षा से जुड़े कई गोपनीय कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा उनका कनेक्शन हवाला से भी जुड़ रहा है। राजीव शर्मा को गिरफ्तार करने के बाद स्पेशल सेल उन पर लगे कई संगीन आरोपों की जांच में जुट गई है। आइये जानते हैं कौन है स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा और क्यों दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उन पर कसा शिकंजा।

loksabha election banner

डीसीपी (स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव के मुताबिक, राजीव शर्मा पीतमपुरा के रहने वाले हैं और उन्हें स्पेशल सेल ने लगातार नजर रखने के बाद दक्षिण-पश्चिमी रेंज से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से रक्षा से जुड़े दस्तावेज पाए गए हैं। बता दें कि राजीव शर्मा 'राजीव किष्किन्धा' नामक एक यूट्यूब चैनल भी संचालित करते हैं। इस चैनल के 11,900 सब्सक्राइबर्स हैं। जिस दिन गिरफ्तारी हुई, उसदिन भी उन्होंने 2 वीडियो अपलोड किए थे। इनमें से एक वीडियो का शीर्षक था- 'चीन अभी भी शरारत कर सकता है # IndiaChinaFaceOff'। इस वीडियो से यही लग रहा है कि वे यह आशय पर पहुंचे हैं कि भारत चीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि इसी महीने 7 सितंबर को राजीव शर्मा ने चीन के अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के लिए एक लेख भी लिखा था। इसमें राजीव शर्मा दोनों पक्षों युद्ध की ओर बढ़ने की बजाय बातचीत की सलाह दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2010-2014 की अवधि के दौरान उन्होंने ग्लोबल टाइम्स के लिए एक साप्ताहिक कॉलम लिखा था। बता दें कि ग्लोबल टाइम्स को चीनी सरकार के मुखपत्र के रूप में जाना जाता है। उन स्तंभों का अवलोकन करते हुए चीन के कुनमिंग शहर के माइकल नाम के एक चीनी खुफिया एजेंट ने अपने लिंकडिन खाते के माध्यम से स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा से संपर्क किया था।

पत्रकार राजीव शर्मा के पास मिले रक्षा से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज, चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप

इसके बाद उन्हें चीनी मीडिया कंपनी में एक साक्षात्कार के लिए कुनमिंग (चीन) में आमंत्रित किया। चीन यात्रा के दौरान उनका सारा खर्च माइकल ने ही वहन किया था। इस दौरान बातचीत में माइकल और उनके जूनियर Xou ने राजीव शर्मा से भारत-चीन संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देने के लिए कहा था। 2016-2018 के बीच राजीव शर्मा माइकल और Xou के संपर्क में था।  इसके बाद कई बार राजीव शर्मा की मुलाकात माइकल और  Xou के साथ लाओस और मालदीव में हुई। इस बीच राजीव ईमेल और सोशल मीडिया के जरिये माइकल और उसके साथी के संपर्क में थे।

कई किताबें लिख चुके हैं राजीव शर्मा!

बताया जा रहा है कि लिखने-पढ़ने के शौकीन स्वतंत्र पत्रकार हैं और विभिन्न विषयों पर कई किताबें लिख चुके हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय विषयों पर कलम चलाते रहे हैं।  

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.