यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिछले तीन चुनावों की तुलना में इस बार कम हुआ मतदान, दिल्ली के 11 जिलों में इतनी फीसदी हुई वोटिंग
विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के ...और पढ़ें

HighLights
- विधानसभा चुनाव में बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
- आठ फरवरी को 19 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटो की गिनती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया, शाम 6 बजे तक 60.45 प्रतिशत मतदान हुआ। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार जीत की उम्मीद कर रही है, जबकि भाजपा 1998 के बाद सत्ता में वापसी के लिए कड़ी टक्कर दे रही है।
शाम 6 बजे तक सभी जिलों का मतदान प्रतिशत
| जिला | प्रतिशत |
| मध्य दिल्ली | 55.74 |
| पूर्वी दिल्ली | 60.11 |
| नई दिल्ली | 54.72 |
| उत्तरी दिल्ली | 57.24 |
| उत्तर पूर्वी दिल्ली | 63.83 |
| उत्तर पश्चिमी दिल्ली | 58.05 |
| शाहदरा | 61.35 |
| दक्षिणी दिल्ली | 55.72 |
| दक्षिण पूर्वी दिल्ली | 53.77 |
| दक्षिण पश्चिमी दिल्ली | 58.86 |
| पश्चिमी दिल्ली | 57.42 |
.jpg)
चुनाव संपन्न कराने के बाद टीमें ईवीएम और चुनाव सामग्री को दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, ओखला में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ले जाती हैं।
8 फरवरी को 19 मतगणना केंद्रों पर गिनती
बता दें कि अब 8 फरवरी को 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। उस दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी, आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसके साथ ही तय हो जाएगा कि दिल्ली का ताज कौन पहनेगा।
क्या बीजेपी अपना 27 साल का वनवास खत्म करने में कामयाब होगी या फिर लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी कर आप इतिहास रचेगी या फिर कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन फिर से हासिल करने में कामयाब होगी?
(1).jpg)
पहाड़गंज में मतदान के बाद स्याही लगी ऊंगली दिखाता महिलाओं का समूह।
वास्तविक अंतिम आंकड़ा आने में समय लगा
दिल्ली में 1 करोड़ 56 लाख 14 हजार मतदाता हैं। बुधवार को निर्धारित समय सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदान का समय तय किया गया था। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब दो मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी मतदान जारी था। ये मतदाता शाम 6 बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे और लाइन में खड़े हो गए थे। इस वजह से मतदान प्रतिशत का वास्तविक अंतिम आंकड़ा आने में समय लगा।
.jpg)
नई दिल्ली: पहली बार वोट देने वाली पिंकी (दाएं) अपनी मां और बहन के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान नई दिल्ली के कालिंदी कॉलोनी में वोट डालने के बाद स्याही लगी अपनी उंगलियां दिखाती हुई>(PTI)
वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.60 प्रतिशत मतदान
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसकी तुलना में इस चुनाव में 2.15 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
(1).jpg)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान जामिया नगर, ओखला सीट पर वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाती हुई। (पीटीआई)
वर्ष 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2013 में 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब पिछले तीनों चुनावों में आप की लहर थी। इस वजह से लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया था। इसका लाभ आप को मिला।
