Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi News: लिफ्ट गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा, कर्मचारी के घायल होने से मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 12:08 PM (IST)

    बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली में किचन सिंक फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। घायल कर्मचारी सतेंद्र लिफ्ट में सामान रख रहा था तभी लिफ्ट टूट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    किचन सिंक बनाने वाली फैक्ट्री में लिफ्ट गिरी।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के समयपुर बादली थाना क्षेत्र में किचन सिंक बनाने वाली फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह हादसा लिफ्ट में सामान रखते समय हुआ।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ईएसआई अस्पताल के माध्यम से हादसे की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ में सामने आया कि सचिन नाम एक शख्स ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उपचाराधीन व्यक्ति की पहचान भलस्वा डेयरी के रहने वाले सतेंद्र के रूप में हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिन ने बताया कि फैक्ट्री की लिफ्ट में सतेंद्र सामान रख रहा था। इसी दौरान अचानक से लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में सतेंद्र घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- जंगपुरा के डाॅक्टर पाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार, नेपाल सीमा से पुलिस ने दबोचा

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा किचन के सिंक बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ, पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ लापरवाही व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।