Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election Result: केजरीवाल ने इन 10 विधानसभा सीटों पर की 12 जनसभाएं, एक पर भी नहीं मिली जीत

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 07:07 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल की यमुनापार में की गईं 12 जनसभाओं का कोई खास असर नहीं दिखा। आप को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई। पिछले चुनाव के मुकाबले 8 सीटों पर पार्टी का वोट शेयर भी कम हुआ है। सबसे ज्यादा 16.16 प्रतिशत की गिरावट पटपड़गंज सीट पर देखने को मिली। लोग उनकी बातों पर भरोसा नहीं कर पाए।

    Hero Image
    यमुनापार में केजरीवाल की झाड़ू हुई फेल।

    आशीष गुप्ता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लोगों ने दिल में जगह नहीं दी। वह जिन 10 सीटों पर जनसभा करने आए, सभी पर आप के अरमानों पर झाड़ू फिर गई। एक भी सीट आप के खाते में नहीं आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव की तुलना में इन सीटों में से दो को छोड़ कर बाकी आठ पर आप का वोट शेयर भी गिरा। सबसे ज्यादा 16.16 प्रतिशत वोट शेयर की गिरावट पटपड़गंज सीट पर रही। इनमें से चार सीटें ऐसी भी थीं जहां पहले आप के विधायक थे, अब भी हाथ से निकल गईं।

    10 विधानसभा क्षेत्रों में 12 जनसभाएं की

    अरविंद केजरीवाल यमुनापार में उत्साह के साथ 10 विधानसभा क्षेत्रों में 12 जनसभाएं कीं। घोंडा, करावल नगर, गांधी नगर, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी और शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में वह एक बार गए। लोगों से झाड़ू का बटन दबाने की अपील की। तमाम वादे किए और अपने काम गिनाए। लेकिन इन सीटों पर उनकी बातों को लोगों ने तवज्जो नहीं दी। कृष्णा नगर, पटपड़गंज, त्रिलोकपुरी और शाहदरा की अपनी जनाधार वाली सीट गंवाने के साथ गांधी नगर और घोंडा में भी आप को हार का सामना करना पड़ा।

    विश्वास नगर में जनाधार भी खोया

    लक्ष्मी नगर और विश्वास नगर सीट पर केजरीवाल ने ज्यादा जोर लगाया। वह यहां दो बार जनसभाएं करने के लिए आए। आप के सहारे 25 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक बचत के सपने लोगों को दिखाए। सीवर लाइन की समस्या को दुरुस्त करने का वादा किया। विश्वास नगर में तो भाजपा के स्थानीय विधायकों पर सीधे आरोप लगाए। लेकिन आप के लिए नतीजा सिफर रहा। उल्टा जो जनाधार यहां पहले था, वह भी खिसक गया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो वोट शेयर में गिरावट बताती है कि केजरीवाल की बातों पर लोग भरोसा नहीं कर पाए।

    केजरीवाल की जनसभाओं वाली सीटों पर वोट शेयर

    सीट शेयर- 2020 वोट शेयर- 2025
    घोंडा 37.59 38.41
    करावल नगर 46.29 41.78
    गांधी नगर 37.33 41.85
    कृष्णा नगर 49.1 39.35
    शाहदरा 49.53 45.54
    रोहतास नगर 42.63 38.11
    पटपड़गंज 49.33 33.17
    त्रिलोकपुरी 52.36 45.79
    लक्ष्मी नगर 47.4 42.98
    विश्वास नगर 39.42 37.67

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में इस बार केवल 5 महिला MLA, युवा विधायकों की संख्या भी घटी; पढ़ें 8वीं विधानसभा से जुड़ी पूरी रिपोर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner