विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'CM को कुछ दिन में करेंगे गिरफ्तार, चुनाव लड़ाने के साथ मिलेंगे 25-25 करोड़', विधानसभा में केजरीवाल का दावा

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 16 Feb 2024 06:15 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके दो ...और पढ़ें

केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।
केजरीवाल ने बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- मेरे पास 2 MLA आए और उन्होंने बताया कि BJP ने उन्हें कहा है कि आपके मुख्यमंत्री को हम कुछ दिन में गिरफ्तार कर लेंगे, हमने 21 विधायकों से बात कर ली है। उन्होंने 25-25 करोड़ का ऑफर दिया है और कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव भी लड़वा देंगे।

उन्होंने दावा किया कि इन्होंने कई बार ऑपरेशन लोटस की कोशिश की और इस बार भी हमारे सभी विधायकों ने मना कर दिया है। ये तथाकथित शराब घोटाला कोई घोटाला नहीं। मकसद केवल येन,केन, प्रकारेन दिल्ली सरकार गिराना है। उन्होंने कहा कि घोटाले की खबरें बनाकर उसकी आड़ में सारे AAP के सारे नेता गिरफ्तार कर लिए, लेकिन ये भी प्रयास इनका सफल नहीं रहा। हमारा एक भी MLA नहीं टूटा, हमारे सारे के सारे MLA आज भी हमारे साथ हैं।

ये भी पढे़ं- दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र: हंगामे के चलते BJP के सात विधायक सदन से किए गए निलंबित, नेता प्रतिपक्ष ने किया वॉकआउट

'अन्य पार्टियों का करेंगे अकाउंट फ्रीज'

वहीं दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले इन्होंने ED -CBI से डरा कर विपक्षी पार्टी के बड़े नेताओं को जेल भेज दिया। अब विपक्षी पार्टियों के अकाउंट फ्रीज कर उनका चुनाव लड़ना मुश्किल करना चाहते हैं। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज करने के बाद ये AAP, TMC और दूसरी पार्टियों के भी अकाउंट फ्रीज करेंगे।

'चुनाव न लड़ पाए, इसलिए खाते कर रहे फ्रीज'

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब बूथ कैप्चरिंग करके चुनाव को प्रभावित किया जाता था। अब विपक्षी पार्टियों को खत्म करके चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। अगर विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में डाल देंगे, उनके बैंक अकाउंट फ्रीज कर देंगे तो वो चुनाव कैसे लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि BJP ने सिर्फ एक पार्टी का बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किया है, बल्कि बीजेपी ने ऐसा करके लोकतंत्र पर हमला किया है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में फिर विश्वास मत लाए CM अरविंद केजरीवाल, कल प्रस्ताव पर होगी चर्चा