विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा में फिर विश्वास मत लाए CM अरविंद केजरीवाल, कल प्रस्ताव पर होगी चर्चा

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 16 Feb 2024 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2024 05:09 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा। दिलचस्प ...और पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत रखेंगे सीएम केजरीवाल।
दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत रखेंगे सीएम केजरीवाल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में विश्वास मत रखा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही कल होगी और प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद सदन कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

पार्टी को तोड़ने का लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम देख सकते हैं कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है और झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकारें गिराई जा रही हैं। दिल्ली में वे शराब नीति मामले के बहाने AAP नेताओं को गिरफ्तार करने का बहाना खोज रहे हैं। वे दिल्ली की सरकार को गिराना चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते। लोगों को यह दिखाने के लिए कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा और वे सभी बरकरार हैं, मैं एक विश्वास प्रस्ताव पेश करता हूं।'

एक्स पर पोस्ट कर की घोषणा

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा।' दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ विपक्ष ने कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं रखा है। अचानक केजरीवाल के इस पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। 

बीजेपी के सात विधायक निलंबित

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही सदन में विश्वास मत रखने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार की ओर से यह नहीं बताया गया है कि विश्वास मत लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी है। दिलचस्प यह भी कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने भाजपा के सात विधायकों को भी अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Alipur Fire: सीएम केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा