विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alipur Fire: सीएम केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 16 Feb 2024 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2024 01:14 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के अलीपुर में आगजनी की घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता घटनास्थल पर पहुंचे और ...और पढ़ें

सीएम केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा
सीएम केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में लगी आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेता अलीपुर में मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया।

वहीं, मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये, घायलों को दो-दो लाख रुपये और आग से घरों में हुए नुकसान की भरपाई के सहायक राशि देने की घोषणा की।

इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मृतकों के आश्रितों और घायलों के इलाज के लिए सहायता राशि की मांग की। इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष नाराजगी भी जताते हुए हो-हल्ला भी करने की कोशिश की।

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया दौरा

वहीं, मौके का मुआयना करने के लिए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पहुंचे। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में इस तरह के मृतकों और घायलों की आर्थिक मदद की। साथ ही उन्होंने रिहायशी इलाकों में इस तरह की अवैध गतिविधियों की वजह से हो रही हादसों के लिए दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के शासन में जगह-जगह पर इस तरह की अवैध फैक्ट्रियां चल रही है और हादसे हो रहे हैं। इसलिए दिल्ली सरकार को इस तरह की अवैध काम रोकना चाहिए और यहां पर मृतकों के परिवार को मुआवजा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन में निकाले गए शव