विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षाबंधन पर दिल्ली के करावल नगर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, मृतका के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Sat, 09 Aug 2025 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:50 AM (IST)

Karawal Nagar Triple Murder पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में रक्षाबंधन के दिन एक दुखद घटना घटी। भगत सिंह कॉलोनी ...और पढ़ें

Karawal Nagar Triple Murder: रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली। जागरण
Karawal Nagar Triple Murder: रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर से दहली दिल्ली। जागरण

HighLights

  1. करावल नगर में रक्षाबंधन पर ट्रिपल मर्डर।
  2. शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Karawal Nagar Triple Murder: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के करावल नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने गला दबाकर पत्नी व दो नाबालिग बच्चो की हत्या कर दी।

वारदात के बाद से आरोपी प्रदीप फरार है। यह भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। आशंका है भारी कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया है।

मृतका का नाम जयश्री (28), बेटी अंशिका (7), नीतू (5) है। जयश्री का पति प्रदीप आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। जयश्री के भाई चंद्रभान ने बताया कि उनका जीजा प्रदीप जुआ खेलता था। अपनी पत्नी को मारता पीटता था।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस विभाग के अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर, पुलिस टीम को लगभग 28 वर्षीय एक महिला और उसकी लगभग 7 और 5 वर्ष की दो बेटियां अपने कमरे में मृत पड़ी मिलीं।

अपराध और एफएसएल टीमें साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल की जांच कर रही हैं, और पुलिस टीमें सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल की जांच कर रही हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (पीएमई) के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा जा रहा है।

करावल नगर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के पति का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।