Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद आया कन्हैया कुमार का बयान, कहा- इतनी भीषण गर्मी में...

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 11:01 PM (IST)

    कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- मैं उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी और हमारे चुनाव में अपना योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं साथियों और इंडिया समूह के सभी सहयोगी दलों का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं। इस भीषण गर्मी में चुनाव करवाना एक कठिन जिम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए चुनाव आयोग पुलिस सुरक्षाकर्मी एवं नगरीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं।

    Hero Image
    लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव हारने के बाद आया कन्हैया कुमार का बयान।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को बीजेपी के मनोज तिवारी से करारी शिकस्त मिली है। मनोज तिवारी ने उन्हें  1 लाख 38 हजार 778 मतों के अंतर से हराया। इस तरह कन्हैया कुमार लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वह बिहार के बेगूसराय जिले से लेफ्ट की टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें गिरिराज सिंह से पराजय झेलनी पड़ी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्हैया कुमार ने हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- मैं उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जनता, कांग्रेस पार्टी और हमारे चुनाव में अपना योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं, साथियों और इंडिया समूह के सभी सहयोगी दलों का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं। इस भीषण गर्मी में चुनाव करवाना एक कठिन जिम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए चुनाव आयोग, पुलिस, सुरक्षाकर्मी एवं नगरीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं। 

    मनोज तिवारी को जीत की बधाई: कन्हैया कुमार

    उन्होंने कहा कि अंत में मेरे विपक्षी उम्मीदवार मनोज तिवारी जी को तीसरी बार सांसद चुने जाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा करता हूं कि वो जनता की आकांक्षाओं पर खड़े उतरेंगे। हम इस क्षेत्र की जनता के लिए एक सक्रिय एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और उनकी मांगों और मुद्दों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे।

    ये भी पढ़ें- कभी योगी आदित्यनाथ से हार गए थे मनोज तिवारी, फिर शीला दीक्षित को भारी अंतर से हराया; अब लगा दी जीत की हैट्रिक