Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालका की पार्टी के रणनीतिकारों के नाम घोषित, पूरी राजधानी में करेंगे विस्तार

    By Santosh Kumar SinghEdited By: Prateek Kumar
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 07:53 PM (IST)

    कालका शिरोमणि अकाली दल (शिअद बादल) के प्रदेश अध्यक्ष थे। शिअद बादल के टिकट पर चुनाव जीतकर डीएसजीएमसी अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा और उसके बाद पार्टी से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली।

    Hero Image
    शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट के नाम से बनाई है पार्टी

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने अपनी नवगठित पार्टी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट की टीम घोषित कर दी है। 21 सदस्यीय कोर कमेटी के साथ ही 23 सदस्यीय कोर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है। इसके सदस्य पार्टी को दिल्ली में आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ा फिर बनाई नई पार्टी 

    कालका शिरोमणि अकाली दल (शिअद बादल) के प्रदेश अध्यक्ष थे। शिअद बादल के टिकट पर चुनाव जीतकर डीएसजीएमसी अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा और उसके बाद पार्टी से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली। अब दिल्ली में इस पार्टी को मजबूत कर यहां शिअद बादल का विकल्प बनने की कोशिश शुरू कर दी है। वह स्वयं पार्टी के मुख्य सरपरस्त रहेंगे। उन्होंने पहले पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सलाह पर कोर कमेटी और कोर्डिनेशन कमेटी की घोषणा की गई है।

    कोर कमेटी तय करेगी पार्टी की रणनीति

    कोर कमेटी पार्टी की रणनीति तैयार करेगी। वहीं, कोर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी पूरी दिल्ली में सिखों को पार्टी से जोड़ने की होगी। दोनों कमेटी मिलकर पार्टी के पदाधिकारियों की सूची तैयार करेगी। प्रेस वार्ता में कालका ने कहा कि पार्टी सिर्फ धार्मिक क्षेत्र में काम करेगी। इससे पंथ व संगत के हित के लिए आवाज बुलंद करने में मदद मिलेगी।

    डीएसजीएमसी के कामकाज में नहीं होगा राजनीतिक हस्तक्षेप

    डीएसजीएमसी के कामकाज में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। पार्टी के अध्यक्ष मोहिंदर पाल सिंह चड्डा ने कहा कि सिख संगत पार्टी को अपना समर्थन दे रहे हैं। कई दलों के नेता व सिख बुद्धिजीवी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। कोर कमेटी में कालका के साथ ही सरपरस्त हरविंदर सिंह केपी व भजन सिंह वालिया, अध्यक्ष मोहिंदर पाल सिंह चड्डा, सदस्य जगदीश सिंह काहलों, विक्रम सिंह रोहिणी, गुरमीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह पप्पू, बलबीर सिंह, भूपिंदर सिंह भुल्लर आदि शामिल हैं। कोर्डिनेशन कमेटी में गुरदेव सिंह, जसमेन सिंह नोनी, गुरप्रीत सिंह जस्सा सहित 23 नेताओं को जगह मिली है।