Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JNU Clash: दो गुटों के संघर्ष में दो छात्र घायल, आने-जाने के रास्ते किए बंद; पुलिस बल मौके पर पहुंचा

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 08:05 PM (IST)

    JNU Two Group Clash जेएनयू परिसर में दो पक्षों के लोग भिड़ गए। परिसर में आने-जाने के सभी रास्ते बंद किए गए। मौके पर पुलिस मौजूद है। पुलिस अभी जांच कर रही है कि यह व्यक्तिगत लड़ाई है या फिर विभिन्न विचारधारा वाले छात्र संगठनों के बीच का संघर्ष है।

    Hero Image
    जेएनयू कैंपस में दो ग्रुप भिड़े, आने-जाने के रास्ते किए बंद; पुलिस बल मौके पर पहुंचा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू, JNU) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बृहस्पतिवार को जेएनयू परिसर (JNU Campus) में  छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुटों में संघर्ष के कारण कैंपस में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह व्यक्तिगत लड़ाई है। पुलिस ने बताया कि झगड़े में दो छात्र घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। आगे की जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

    ये भी पढ़ें- JNU PG Admission 2022: जेएनयू ने MA, MSc, MCA प्रोगाम में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट की रिलीज