Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    JNU PG Admission 2022: जेएनयू ने MA, MSc, MCA प्रोगाम में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट की रिलीज

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 09:28 AM (IST)

    JNU PG Admission 2022 जेएनयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 10 नवंबर 2022 तक रात 11.50 बजे तक सीटों को ब्लॉक कर दें। पीजी के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 13 नवंबर 2022 को जारी होगी।

    Hero Image
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में MA, MSc, MCA पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट रिलीज हो गई है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में MA, MSc, MCA पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट रिलीज हो गई है। जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2023 में पोस्टग्रेजुएशन के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए यह सूची आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर रिलीज की गई है। एमए, एमएससी और एमसीए के अलावा, जेएनयू विश्वविद्यालय ने एमटेक, एमपीएच और पीजी डिप्लोमा इन बिग डेटा प्रोग्राम की भी लिस्ट 2 परिणाम रिलीज किए गए हैं। सूची की जांच करने के लिए आवेदकों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का यूज करना होगा। इसके बाद, उनके सामने यह लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी। वहीं,जिन उम्मीदवारों का इस सूची में सेलेक्शन हुआ है, वे 10 नवंबर तक सूची -2 परिणाम के तहत पीजी प्रोगाम में प्रवेश के लिए सीटों को ब्लॉक कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    JNU PG Merit List 2: How to download merit list: जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट 2 की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट 2 की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट - jnuee.jnu.ac.in या jnu.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है “सीयूईटी पीजी 2022 के माध्यम से एमए / एमसीए / एमएससी कार्यक्रम के लिए सूची 2 का परिणाम सीटों को ब्लॉक करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 रात 11.50 बजे तक है। इसके बाद, अब एक नया लिंक खुलेगा और विवरण दर्ज करें। अब मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर होगी। सूची डाउनलोड करें और एक प्रति रखें

    13 नवंबर को रिलीज होगी तीसरी लिस्ट 

    जेएनयू पीजी के लिए मेरिट तीसरी लिस्ट 13 नवंबर, 2022 को जारी होगी। जेएनयू पीजी के लिए कक्षाएं 23 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी। स्टूडेंट्स जेएनयू पीजी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।