विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा खोलेगा और राज, वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल ले रही NIA

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Sat, 03 May 2025 11:14 AM (IST)Updated: Sat, 03 May 2025 11:51 AM (IST)

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के नमूने लिए जा रहे हैं। एनआईए मुख्यालय में ...और पढ़ें

मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल की जांच होगी। फाइल फोटो
मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल की जांच होगी। फाइल फोटो

HighLights

  1. तहव्वुर राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के नमूने लिए जा रहे हैं।
  2. एनआईए मुख्यालय में आवाज के नमूने और पटियाला हाउस कोर्ट में हैंडराइटिंग के नमूने।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के नमूने शनिवार को लिए जा रहे हैं। आवाज के नमूने एनआईए मुख्यालय में लिए जाएंगे और हैंडराइटिंग के नमूने लंच के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में लिए जाएंगे।

बता दें कि एनआईए ने सोमवार को 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान एनआईए की टीम ने कोर्ट से तहव्वुर की 12 दिन रिमांड मांगी। एनआईए ने 12 दिन की कस्टडी की मांग करते हुए दलील दी कि राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

अदालत ने तहव्वुर राणा को 12 दिन की रिमांड पर भेज दिया था। वहीं, एनआईए की कानूनी टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दायम कृष्णन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल