यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बैग में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अलावा ...और पढ़ें

HighLights
- रेलवे स्टेशन पर एक बैग में बम होने की सूचना मिली।
- बीडीएस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बैग में बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, फायर, कैट एंबुलेंस आदि टीमें मौके पर पहुंच गईं।
प्लेटफॉर्म को खाली कराया गया और प्लेटफॉर्म के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं मिली।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजे पीएस एनडीआरएस पर एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें बताया गया कि गेट नंबर 8 अजमेरी गेट के पास एक लावारिस नीले रंग का सूटकेस पड़ा है।
बीडीएस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। नियमित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
खबर को अपडेट की जा रही है...
