Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में ठिठुरन शुरू, इस बार सर्दी अधिक पड़ने का अनुमान

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 01 Dec 2020 08:48 AM (IST)

    Delhi Cold Weather पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही ठंडी व बर्फीली हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से आती हैं।ऐसे में इस साल ऐसी स्थिति जल्दी-जल्दी बन ...और पढ़ें

    Hero Image
    न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खासी कमी आई है और ठंड में भी इजाफा हुआ है।

    नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ती जा रही है। मंगलवार सुबह भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खासी कमी आई है और ठंड में भी इजाफा हुआ है। इससे पहले पहाड़ों में बर्फबारी के चलते सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम सात डिग्री से भी नीचे आ गया। सुबह के वक्त ठंड अधिक रही, लेकिन दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नवंबर में यह आठवां दिन है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.1 व अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकत तापमान 26.1 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर पश्चिम दिशा की तरफ से चलने वाली ठंडी हवा के कारण दिल्ली में ठंड बढ़ी है। मंगलवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह धुंध रहने का अनुमान है।

    इस साल अधिक पड़ेगी सर्दी

    ऐसे में अनुमान है कि इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी और शीतलहर का असर लंबे समय तक बरकरार रहेगा। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का अधिक दिनों के लिए प्रभावी नहीं होना इसका बड़ा कारण है। थोड़े-थोड़े दिनों के अंतराल पर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही ठंडी व बर्फीली हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से आती हैं। इस साल ऐसी स्थिति जल्दी-जल्दी बन रही है। इस वजह से ठंड अधिक पड़ने का अनुमान है।

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो