विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Murder: नाबालिग ने मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, इस बात से नाराज हो गया था महिला का बेटा

Published: Tue, 11 Feb 2025 03:08 PM (IST)

Ghazipur Murder गाजीपुर में एक नाबालिग ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर दी। उसने अपने दोस्त के साथ ...और पढ़ें

Delhi Crime: दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग ने मां के प्रेमी को मार डाला। प्रतीकात्मक फोटो
Delhi Crime: दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग ने मां के प्रेमी को मार डाला। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दर्दनाक मर्डर से फिर दहली दिल्ली।
  2. शराब के नशे में युवक ने प्रेमिका से किया था दुर्व्यवहार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। गाजीपुर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रविवार देर रात मां के प्रेमी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और शव को झील के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान उत्तराखंड स्थित पौढ़ी-गढ़वाल निवासी राहुल बिष्ट के रूप में हुई है। गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने सोमवार को मृतक की प्रेमिका के नाबालिग बेटे व उसके दोस्त को पकड़ लिया है। इस वारदात में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि सोमवार तड़के सूचना मिली कि स्मृति वन पार्क में झील के पास एक युवक का शव पड़ा है।

नोएडा की एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था मृतक राहुल

शव के सिर पर चोट के कई निशान थे। शव के पास से ही उसका मोबाइल व कागजात मिले, जिससे उसकी पहचान हुई। मृतक राहुल नोएडा की एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था। उसने एक सप्ताह पहले ही नौकरी छोड़ दी थी। वह खोड़ा में किराये पर रहता था।

नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज अरुण कुमार के नेतृत्व में एसआई राहुल मोंगा व कॉन्स्टेबल कौशल की टीम बनाई गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि वह एक महिला से फोन पर काफी बातें करता था। उस नंबर के आधार पर पुलिस कोंडली में महिला तक पहुंची।

पुलिस को महिला का बेटा घर से मिला फरार

महिला ने पुलिस (Delhi Police) को बताया कि वह और राहुल कई साल पहले एक ही कंपनी में नौकरी करते थे। उसके पति की मौत हो गई है। राहुल का उसके घर पर आना-जाना रहता था। रविवार को वह शराब पीकर घर आया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

बाद में उसने राहुल को छोड़ने के लिए अपने 15 वर्षीय बेटे को उसके साथ भेजा था। पुलिस को महिला का बेटा घर से फरार मिला। पुलिस ने उसका पता लगाकर उसे गाजीपुर से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसका दोस्त भी पकड़ा गया।

आरोपित ने बताया कि वह राहुल को लेकर स्मृति वन पार्क गया और झील के पास ले जाकर उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। शव को झील के पास ही फेंककर दोस्त के साथ वहां से भाग गया था।

यह भी पढ़ें: नोएडा में 5 दिन तक मां-बाप और बेटी को रखा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी जज बन शातिर ने ऐसे ठगे 1.10 करोड़