Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja Row: छठ पूजा आयोजन को लेकर दूसरे दिन भी रही गहमागहमी, जमकर हुई नारेबाजी; संजय सिंह भी पहुंचे

    By rais rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 04 Nov 2024 11:59 AM (IST)

    छठ पूजा के दूसरे दिन भी चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में भारी हंगामा और नारेबाजी हुई। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई और आरोप-प्रत्यारोप लगे। आप का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी समर्थन दिया। भाजपा का आरोप है कि आप कार्यकर्ता व्यवस्था में बाधा डाल रहे हैं। सांसद बांसुरी स्वराज भी मौके पर पहुंची है।

    Hero Image
    चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में छठ पूजा को लेकर दूसरे दिन भी भारी गहमागहमी रही।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। चिराग दिल्ली के सतपुला पार्क में छठ पूजा को लेकर दूसरे दिन भी भारी गहमागहमी रही। भाजपा और आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, तो वहीं आरोप-प्रत्यारोप भी होते रहे। भाजपा के इशारे पर डीडीए की ओर से छठ घाट का काम रोके जाने और गेट पर ताला जड़ने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप आप का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरने को समर्थन देने रविवार को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहुंचे और भाजपा को चुनौती दे डाली। इधर, भाजपा का आरोप है कि अनुमति जन सेवा समिति के पास है। आप कार्यकर्ता बेवजह व्यवस्था में बाधा डाल रहे हैं। दोपहर बाद सांसद बांसुरी स्वराज भी मौके पर पहुंचीं और पुलिस की सुरक्षा में छठ पूजा आयोजन का काम शुरू कराया।

    सत्ता के अहंकार में BJP कर रही छठी मइया का अपमान: संजय सिंह

    सतपुला पार्क में छठ पूजा से रोके जाने का आरोप आम आदमी पार्टी लगा रही है। इसके विरोध में शनिवार से आप कार्यकर्ता मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ धरने पर बैठे हैं। धरने के दूसरे दिन यानी रविवार शाम को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि आठ साल से यहां छठ पूजा हो रही थी तो फिर भाजपा और उसकी डीडीए कौन होते हैं जो इसे करने से रोकें। सत्ता के अहंकार में भाजपा छठी मैय्या का अपमान न करे वरना इस चुनाव में पूर्वांचल के लोग भाजपा की जमानतें जब्त कराकर जवाब देंगे।

    छठ पूजा का इंतजाम कराए, वरना सड़क पर घाट बनेगा: संजय सिंह

    उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका प्रशासन कान खोल कर सुन ले और छठ पूजा का इंतजाम कराए, वरना सड़क पर घाट बनेगा और सड़क पर ही पूजा होगी। पूरे दिल्ली में यूपी, बिहार और झारखंड के रहने वाले हमारे पूर्वांचल भाई इकट्ठा होंगे। हम पिछले 10-12 साल से तुम लोगों की गुंडागर्दी से लड़ाई लड़ रहे हैं। फर्जी मुकदमा करके जेल भेज दिया, सब कुछ कर लिया, लेकिन हम झुके नहीं।

    रामलीला से लेकर छठ पूजा आयोजन पर राजनीति शर्मनाक: बांसुरी

    चिराग दिल्ली गांव के पास सतपुला डीडीए पार्क में रविवार को सांसद बांसुरी स्वराज पहुंची। उन्होंने पिछले दो दिन से बाधित छठ पूजा आयोजन की व्यवस्था पुन: शुरू कराई। बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री राजनीतिक प्रपंच, पाखंड के प्रतीक हैं, जिनका झूठ एवं भ्रम फैलाने का व्यापार है। सौरभ भारद्वाज सुंदरकांड पाठ और रामलीला से लेकर छठ पूजा आयोजन तक पर शर्मनाक राजनीति करते हैं।

    पार्टी ने यमुना सफाई और आरती का संकल्प लिया

    उन्होंने आप नेताओं से सवाल पूछा कि उनकी पार्टी ने यमुना सफाई और आरती का संकल्प लिया था, घोषणा की थी। क्यों नही हुई सफाई और क्यों नहीं हुई आरती। उन्होंने कहा कि जब 'जन सेवा समिति' के पास सतपुला पार्क भूमि आवंटन है तो उन्हें क्यों नहीं छठ पूजा व्यवस्था प्रारंभ करने दिया जा रहा है। दो दिन से जिस तरह की हिंसा का प्रदर्शन जन सेवा समिति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सतपुला पार्क में किया गया है, वह पहले कभी नहीं देखा गया। इसके लिए दिल्ली खासकर चिराग दिल्ली के लोग सौरभ भारद्वाज को कभी माफ नहीं करेंगे।

    यह भी पढे़ं- Delhi Weather: दिल्ली में सांसों पर बढ़ता खतरा, 11 इलाकों में AQI 400 पार; विजिबिलिटी भी होने लगी कम