Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पहले लोग शीशमहल से गांजा पीकर सदन में आते थे', BJP नेता के बयान के बाद सदन में मंचा हंगामा

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 03:48 PM (IST)

    दिल्ली विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा के इस बयान पर कि पहले लोग शीशमहल से गांजा पीकर सदन में आते थे विपक्ष ने हंगामा करने की कोशिश की। वहीं आप विधायक गोपाल राय ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग की।

    Hero Image
    दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान बीजेपी नेता के बयान पर हंगामा।

    वीके शुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में चौथे दिन बजट पर चर्चा शुरू हुई। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। बता दें, 25 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा रखे गए वर्ष 2025-26 के बजट पर सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बाद चर्चा शुरू की। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्ता पक्ष के विधायक बजट को ऐतिहासिक बता रहे हैं, वहीं विपक्ष के सदस्य बीच-बीच में टोका-टाकी कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज सख्ती के मूड में हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सदन में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्हें बाहर किया जाएगा।

    ओम प्रकाश शर्मा के बयान के बाद हंगामा

    बजट पर चर्चा में सत्तापक्ष  के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, अशोक गोयल जबकि विपक्ष के सदस्य गोपाल राय, जरनैल सिंह ने अपनी भी बात रखी। ओम प्रकाश शर्मा द्वारा यह कहने पर कि पहले लोग शीश महल से गांजा पी करके सदन में आते थे और यहां हंगामा मचाते थे, इसे लेकर विपक्ष ने हंगामा करने की कोशिश की। 

    गोपाल राय ने की पूर्ण राज्य बनाने की मांग

    वहीं, गोपाल राय ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग की ताकि विधानसभा अध्यक्ष को विधायकों की बात सुनने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखने की जरूरत न पड़े। वह स्वतंत्र रूप से विधानसभा सदस्यों की बात को सुन सके।

    यह भी पढ़ेंः 'भाई' बोलने पर सदन में क्यों छिड़ी जंग, प्रवेश वर्मा पर आक्रमक हुए AAP नेता; मांस-मछली को लेकर क्या बोले?