Boxer Pinki Marriage News: दिल्ली के योगेश से शादी करेंगीं हरियाणा की मुक्केबाज पिंकी, रविवार को हिसार में रिंग सेरेमनी
Haryana boxer Pinky Marriage News हरियाणा की तेजतर्रार मुक्केबाज़ पिंकी जांगड़ा परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी दिल्ली के रहने वाले योगेश शर्मा के साथ तय हुई है। मुक्केबाज पिंकी ने खुद यह जानकारी दी है कि उनकी रिंग सेरेमनी रविवार को हिसार (हरियाणा) में होगी।
गुरुग्राम [अनिल भारद्वाज]। Haryana boxer Pinky Marriage News: ओलंपिक पदक विजेता और 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकाम को रिंग में करारी हार का स्वाद चखाने वालीं हरियाणा की तेजतर्रार मुक्केबाज़ पिंकी जांगड़ा (Haryana boxer Pinky) परिणय सूत्र में बंधने जा रही हैं। इसका एलान हो चुका है। पिंकी जांगड़ा की शादी राजधानी दिल्ली के रहने वाले योगेश शर्मा के साथ तय हुई है। मुक्केबाज पिंकी ने खुद यह जानकारी दी है कि उनकी रिंग सेरेमनी रविवार को हिसार (हरियाणा) में होगी। साथ यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कोरोना वायर संक्रमण के चलते हिसार में होने वाली इस रिंग सेरेमनी में चंद मेहमान ही शामिल होंगे।
दिल्ली के रहने वाले हैं पिंकी के पति
पिंकी की शादी योगेश शर्मा से होगी, जो राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं। शादी कब होगी? इसका भी एलान जल्द ही हो जाएगा। पिंकी के होने वाले पति योगेश शर्मा फिलहाल गुरुग्राम स्थित बैंक ऑफ अमेरिका में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
मुक्केबाज पिंकी ने दी अपनी रिंग सेरेमनी की जानकारी
पिंकी ने मीडिया को जानकारी दी है कि रविवार को हिसार में रिंग सेरिमनी है। हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगी बंदिशों रिंग सेरेमनी को फीका कर दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें चुनिंद मेहमान ही शिरकत करेंगे। योगेश और पिंकी के माता-पिता के अलावा, दोनों पक्षों के कुछ ही लोग इसमें शामिल होंगे।
गौरतलब है कि 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आयोजित ट्रायल में मैरीकाम को रिंग में हरा दिया था। देश की सर्वश्रेष्ठ 100 महिलाओं में चुनी जा चुकी मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा पिंकी की मैरीकाम पर जीत ने रातों रात उन्हें सितारा बना दिया था।
जानिये- आखिर क्यों उठ रही है क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग
एक नजर में मुक्केबाज पिंकी जांगड़ा
पिंकी रानी जांगड़ा का जन्म 28 अप्रैल 1990 को हिसार (हरियाणा) में हुआ। पिंकी एक फ्लाईवेट भारतीय मुक्केबाज हैं और उन्हें देश-दुनिया के तेजतर्रार मुक्केबाजों में गिना जाता है। पिंकी जांगड़ा ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। वह एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थीं, जिन्होंने अराफुरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। भारत की स्टार मुक्केबाज मैरी कॉम को नेशनल चैंपियनशिप में हराकर जायन्ट किलर के नाम से मशहूर हुई पिंकी जांगड़ा फिलहाल प्रोफेशन मुक्केबाज हैं।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो