Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार को देना होगा ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा को बढ़ावा: हरदीप सिंह पुरी

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 01:24 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली सरकार को ग्रीन हाइड्रोजन ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर विकास की उम्मीद जताई। पुरी ने मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों और आर्थिक स्थिति की मजबूती पर भी प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की।

    Hero Image
    दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और सीएम रेखा गुप्ता। जागरण

    राज्य ब्यूरो, जागरण.नई दिल्लीः नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई है।

    प्रदर्शनी में दिल्ली सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में उटाये कदमों की भी जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

    इस मौके पर हरदीप पुरी ने कहा, रेखा गुप्ता सरकार ने 100 दिनों में बेहतर काम करने के साथ ही आगे के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आएंगे।

    2014 की तुलना में देश की आर्थिक स्थिति हुई है मजबूत

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और दिल्ली के विकास व लोगों की समस्याएं दूर करने वाली सरकार बनी।

    दिल्ली की आबादी दो करोड़ से अधिक हो गई है। दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। अब हमारे पास कोई बहाना नहीं है। दिल्ली के विकास के लिए काम हो रहा है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

    उन्होंने कहा, वर्ष 2014 की तुलना में देश की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हुई है। वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति और चुनौतियों में भी हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।

    दिल्ली को इलेक्ट्रिक के साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देना होगा

    हमारे पास ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है। हाइड्रोजन ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली को इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा देना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। पहले आतंकी हमले पर इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी।

    मोदी सरकार पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर रही है। विपक्ष के नेता इंटरनेट मीडिया पर सिर्फ दुष्प्रचार करते हैं।

    विपक्ष के सवालों पर पुरी ने कहा- साइप्रस भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साइप्रस यात्रा पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, किसी देश का महत्व उसकी सीमा व जनसंख्या से नहीं होता है। साइप्रस भारत का महत्वपूर्ण सहयोगी है। कनाडा के साथ हमारे द्विपक्षीय मामले हैं।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, नरेन्द्र मोदी सरकार दिल्ली के विकास में सहयोगी रही है। दिल्ली में पहले की सरकार सहयोग की जगह विवाद करती थी।

    अब दोनों सरकार मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है। यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ समाप्त करने, वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान सहित अन्य सभी वादे पूरे होंगे। इसके लिए काम हो रहा है।