Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोपाल इटालिया गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    गोपाल इटालिया राजनीतिक दबाव में नौकरी छोड़ने के बाद युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे गुजरात में अभियान चला रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सराहनीय कार्य और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    By Vinay TiwariEdited By: Updated: Sat, 12 Dec 2020 04:03 PM (IST)
    Hero Image
    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुजरात में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं की आवाज बन चुके गोपाल इटालिया को आज आम आदमी पार्टी हाई कमान ने गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गोपाल ने गुजरात में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आकर पहले पुलिस और फिर रेवेन्यू डिपार्टमेंट की नौकर छोड़ दी और अब वे आम आदमी पार्टी के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश व्यापी मुहिम चला रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह ने उन्हें बधाई दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटालिया करीब 31 वर्ष के हैं। वर्ष 2012 में गुजरात पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। इसके बाद उनका 2015 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में चयन हो गया था। गोपाल इटालिया वर्ष 2015 से 2017 तक रेवेन्यू डिपार्टमेंट में क्लर्क के पद पर तैनात रहे। इस पद पर रहते हुए इन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी। इस दौरान इन्हें काफी राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ा। इन्हें भ्रष्टाचार और राजनीतिक दबाव के कारण नौकरी छोड़नी पड़ी। नौकरी छोड़ने के बाद इन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे गुजरात में अभियान चलाया।

    युवाओं को साथ लेकर गुजरात में पदयात्राएं निकालीं और बड़े पैमाने पर पूरे गुजरात के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से जुड़े हैं। इन्होंने फरवरी में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ इनके काम को देखते हुए और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज इन्हें गुजरात आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

    Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो