Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच महीने बाद 15 साल की नाबालिग दादी को मिली सकुशल, पुलिस ने चलाया था ये ऑपरेशन

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:05 PM (IST)

    Delhi News दिल्ली पुलिस ने पांच महीने से लापता 15 वर्षीय किशोरी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद किया है। किशोरी अपनी दादी के साथ रहती थी लेकिन ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली पुलिस ने पांच महीने से लापता किशोरी को मथुरा से सकुशल बरामद किया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली।delhi Missing teenager: दादी से अनबन होने पर पांच माह पूर्व लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को विजय नगर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी पहले अपनी दादी के साथ रहती थी जब किसी को लेकर उनसे अनबन हो गई तो वह पड़ोस में रहने वाले लोगों के यहां उत्तर प्रदेश के मथुरा चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफी खोजबीन करने के बाद किशोरी की जानकारी न मिलने पर पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। फिलहाल किशोरी को बेगमपुर थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है। अब पुलिस किशोरी के घर वालों को जानकारी देकर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    पुलिस ने लोगों और रिश्तेदारों से की थी पूछताछ

    रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने जानकारी देकर बताया कि पांच महीने पूर्व दादी ने 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने की बेगमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई। टीम ने घर के आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

    इसके बाद पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। फिर ऑपरेशन मिलाप के तहत विजय विहार थाना पुलिस द्वारा किशोरी की तलाशी शुरू की गई। किशोरी के मोबाइल की काल हिस्ट्री निकाली गई। इसके बाद टीम ने किशोरी की सहेलियों से पूछताछ शुरू कर दी।

    किशोरी पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ थी घुली मिली

    तभी एक सहेली ने बताया कि वह अपनी दादी के साथ रहती थी। दादी से किसी बात पर उसकी कहासुनी हुई और वह घर छोड़कर चली गई। आगे सहेली ने कहा कि उसने बताया था वह उसके पड़ोस में रहने वाले परिवार के यहां मथुरा जा रही है। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की।

    जांच में पता चला कि वह परिवार पहले किशोरी के घर के पास रहता था, जो कि अब नहीं रहता है। उनका घर उत्तर प्रदेश के मथुरा में है। किशोरी पड़ोस में रहने वाले इन लोगों के साथ काफी घुली मिली थी। इसलिए उसका पड़ोस में आना-जाना लगा रहता था। इसके बाद विजय विहार थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जाकर किशोरी को उस परिवार के यहां से उसे सकुशल बरामद कर लिया।

    यह भी पढ़ें: पैसों से नहीं बनी बात तो हत्या कर लूट ली अल्ट्रासाउंड मशीन, झोलाछाप डॉक्टर ने रची थी खौफनाक साजिश