Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Murder: गीता कॉलोनी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 12:09 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात यश नामक एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में अमन लकी और एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम के अनुसार यश पर स्कूटर पर हाथापाई के दौरान चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

    Hero Image
    पूर्वी दिल्ली गीता कॉलोनी में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। वीडियो ग्रैब।

    एएनआई, पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने पूरे मामले को लेकर बताया कि "हमें लक्ष्मी नगर के आरएस ग्रोवर अस्पताल से एक कॉल आया। हमें जानकारी मिली कि यश नाम के एक लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। जांच के दौरान, हमें पता चला कि यश अपने चचेरे भाई के साथ गीता कॉलोनी पीएस क्षेत्र में स्कूटर पर था। वहां हाथापाई हुई।

    हाथापाई के दौरान, अमन नाम के एक लड़के ने उसकी पीठ के निचले हिस्से में चाकू मार दिया। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में 3 लोग शामिल हैं, उनमें से 2 की पहचान अमन और लकी के रूप में हुई है और एक नाबालिग भी शामिल है। उन्हें पूर्वी दिल्ली क्षेत्राधिकार से गिरफ्तार किया गया है। अमन का आपराधिक इतिहास रहा है। लकी का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है।

    सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर पुलिस ने आरोपितों की पहचान की। गीता कॉलोनी थाना इससे पहले पुलिस ने वारदात के बाद हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बता दें मृतक यश अपने परिवार के साथ रानीगार्डन में रहता था। परिवार में पिता, मां समेत कई सदस्य हैं।

    डीसीपी शाहदरा ने बताया

    "19 वर्षीय यश की हत्या के मामले में अमन, रिहान और लकी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि करीब 20 साल के एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है।"