महिलाओं को समृद्धि, छात्रों को लैपटॉप, 5 रुपये में खाना... BJP सरकार के पहले बजट की 10 बड़ी बातें
Delhi Budget 2025-26 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रही हैं। यह 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा पहला बजट है। सीएम ने अपने भाषण में कहा कि यह बजट बुनियादी ढांचे शिक्षा स्वास्थ्य सेवा परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Budget: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर रही हैं। बता दें 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा पहला बजट है।
सीएम ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली की जनता के लिए इस बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने वाला बजट है।
विधानसभा के बजट सत्र में बजट पेश करने जाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। ध्रुव कुमार
सीएम ने कहा पिछली सरकार ने भारी भरकम बजट जरूर रखें मगर झुग्गी झोपड़ी वालों के लिए कोई योजना नहीं बनाई कोई काम नहीं किया उनकी जिंदगी बद से बदतर होती जा रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया जाएगा। जिसमें 20 करोड़ का आवंटन होगा।
पिछली सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू होने नहीं दी और इसका किसी को लाभ नहीं होने दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यो के लिए विधायक निधि पूरी मिलेगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर कसा तंज
सीएम ने कहा कि यह बजट केवल सड़कों पुलों और एलीवेटर कॉरिडोर बनाने का ही बजट नहीं है बल्कि पूरी दिल्ली की दशा सुधारने का बजट है। सीएम ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने शीशमहल बनवाया, हम गरीबों के लिए घर बनवाएंगे।
कहा कि पिछली सरकार और हमारे बजट में बहुत फर्क है पिछली सरकार केवल घोषणाएं करती थी और हम वादे निभाते हैं। आप हाथ की सफाई जानते हो, कूड़े को हम ही साफ कराएंगे। उन्होंने कहा कि आपने अपने लिए लाखों रुपए का शौचालय बनवाया हम झुग्गी वालों के लिए शौचालय बनवाएंगे। विपक्षी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप केवल बातें बनाते थे और हम दिल्ली को बनाएंगे।
दिल्ली में उद्योगपति व्यापारी परेशान थे,कोई भी अफसर जाकर उन्हें धमका देता था और वह परेशान होते थे, दिल्ली का उद्योग पटरी से उतर गया था दिल्ली में व्यापार और निवेश ठप हो गया था, मगर अब प्रधानमंत्री की सोच के तहत दिल्ली में व्यापार और निवेश के द्वार खुलेंगे।
बजट की 10 बड़ी बातें
- दिल्ली में महिलाओं 2500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
- 210 करोड़ गर्भवती महिलाओं को दिए जाएंगे।
- जनता को अब 10 लाख का बीमा मिलेगा।
- जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा मिलेगा।
- 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
- कनेक्टविटी सुधार के लिए 1 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- 100 जगह अटल कैंटीन। 100 करोड़ का प्राविधान। पांच रुपए की मिलेगी थाली।
- दिल्ली में सड़कों के सुधार के लिए 3800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- झुग्गी बस्तिर्यो के विकास के लिए DUSIB को 696 करोड़ दिए जाएंगे।
- दिल्ली में नई औद्योगिक और वेयर हाउसिंग नीति लाई जाएगी।
- सीनियर सिटिजन्स को देंगे चार से पेंडिंग ग्रांट- 20 करोड़ का ग्रांट।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।