विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होटल के बाद अब अस्पताल में नौ राउंड फायरिंग, क्रेटा सवार हमलावर सीसीटीवी में कैद

By Edited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 06:00 PM (IST)

माना जा रहा है कि बदमाश किसी प्रोफेशनल गैंग के सदस्य हो सकते हैं। इनका मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था ...और पढ़ें

होटल के बाद अब अस्पताल में नौ राउंड फायरिंग, क्रेटा सवार हमलावर सीसीटीवी में कैद
होटल के बाद अब अस्पताल में नौ राउंड फायरिंग, क्रेटा सवार हमलावर सीसीटीवी में कैद

रेवाड़ी, जेएनएन। दिल्ली के 5 स्टार होटल के बाहर पिस्टल लहराने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हरियाणा के रेवाड़ी जिला स्थित एक नामी अस्पताल में नौ राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है। अस्पताल में हुई फायरिंग से इलाके में दहशत है। फायरिंग करने वाले सफेद रंग की क्रेटा कार में आ ए थे। हमलावर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गए हैं।

फायरिंग की ये घटना रेवाड़ी के राजेश पायलट चौक स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में मंगलवार रात हुई थी। बताया जा रहा है कि बदमाशों द्वारा अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। वारदात के बाद चिकित्सकों में जबरदस्त रोष है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से घटना के खिलाफ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रदीप दहिया को ज्ञापन सौंप कर आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

चिकित्सकों ने कहा कि अस्पताल में फायरिंग की वारदात निंदनीय है। आइएमए इस तरह की दहशत फैलाने वाली हरकतों का विरोध करती है। आइएमए ने मांग रखी है कि चिकित्सकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि गोली चलाने वाले आरोपितों को पुलिस जल्द से गिरफ्तार करें तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

बदमाशों के मन में नहीं है पुलिस का खौंफ
अस्पताल में फायरिंग की वारदात में दो से अधिक बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी में बदमाशों की सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी अस्पताल के बाहर खड़ी दिखाई दे रही है। अन्य बदमाश गाड़ी में ही मौजूद थे। जिस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, इससे स्पष्ट है कि उनके दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
माना जा रहा है कि बदमाश किसी प्रोफेशनल गैंग के सदस्य हो सकते हैं। इनका मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था या कुछ और ये अभी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से रंगदारी या अन्य किसी तरह की धमकी मिलने से इंकार किया गया है। माडल टाउन थाना पुलिस ने अस्पताल के निदेशक डॉ. एसके शर्मा की शिकायत पर हत्या के प्रयास व आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।