विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire: कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, खौफनाक मंजर देख सहम उठे लोग; परीक्षा हुई रद

Published: Thu, 15 May 2025 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 15 May 2025 12:00 PM (IST)

दिल्ली के पीतमपुरा में टीवी टावर स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में गुरुवार सुबह भीषण आग ...और पढ़ें

गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में भीषण आग लग गई। जागरण
गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में भीषण आग लग गई। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Fire दिल्ली में पीतमपुरा में टीवी टावर स्थित गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की लाइब्रेरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। वहीं, आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की टीम को आग की सूचना दी गई। 

तीसरी मंजिल तक फैली आग

बताया गया कि आग की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। बताया गया कि आग सुबह करीब 9:40 मिनट पर लगी। आग लाइब्रेरी की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी है। 

खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

बता दें कि आग इतनी भयंकर लगी है कि आसपास के लोग भी खौफनाक मंजर देखकर कांप उठे। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। 

यह भी पढ़ें- Delhi Fire: उत्तम नगर के नर्सिंग होम आग लगने के बाद पहुंंचे मंत्री अशीष सूद, सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर दिए ये निर्देश; पढ़ें पूरी डिटेल

बताया गया कि आग आंतरिक परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले लगी, इसलिए महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। घटना के बाद आंतरिक परीक्षा रद कर दी गई।

आग लगने का कारण सर्वर में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में सैकड़ों पुस्तकें और फर्नीचर जल कर राख हो गया। लगभग 40‌ मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। 

छात्रों के लिए जरूरी सूचना

गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से बताया गया कि 15 मई 2025 को होने वाली सुबह की परीक्षा रद कर दी गई है। नई तिथि और कार्यक्रम की सूचना जल्द ही दी जाएगी।