Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: आनंद विहार बस अड्डे में बसों की पार्किंग के लिए FASTag से लिया जाएगा शुल्क, नहीं लगेंगी कतारें

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 01:33 PM (IST)

    आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवेश करने वाली बसों से पार्किंग शुल्क फास्टैग से लिया जाएगा। अभी यहां आरएफआइडी से शुल्क वसूली की व्यवस्था है जो धीमी होती है। इसमें रिचार्ज न होने की सूरत में नकद शुल्क लेना पड़ता है। इस बस अड्डे से करीब 2200 बसें रोज संचालित होती हैं। इनमें से 900 बसें अंतरराज्यीय हैं। बाकी लोकल बसें हैं।

    Hero Image
    Delhi News: आनंद विहार बस अड्डे में बसों की पार्किंग के लिए फास्टैग से लिया जाएगा शुल्क

    जागरण संवाददाता, दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर प्रवेश करने वाली बसों से पार्किंग शुल्क फास्टैग से लिया जाएगा। अभी यहां आरएफआइडी से शुल्क वसूली की व्यवस्था है, जो धीमी होती है। इसमें रिचार्ज न होने की सूरत में नकद शुल्क लेना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना चलती हैं करीब 2200 बसें

    इस बस अड्डे से करीब 2200 बसें रोज संचालित होती हैं। इनमें से 900 बसें अंतरराज्यीय हैं। बाकी लोकल बसें हैं। सभी से आरएफआइडी से शुल्क लिया जाता है। काफी बसें ऐसी होती हैं, जिनका आरएफआइडी टैग रिचार्ज नहीं होता। उनकी वजह से शुल्क वसूली में समय लगता है। इससे रोड पर बसों की कतार लग जाती है और जाम लगने लगता है।

    इस समस्या को देखते फास्टैग से शुल्क वसूली के बारे में सोचा गया। बस अड्डा संचालित कर रही दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक फास्टैग व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

    Also Read-